मंगल-शनि नवपंचम योग से 5 राशियों की बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन; बनेंगे बिगड़े काम

5 अप्रैल, 2025 की सुबह में वैदिक ज्योतिष दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह मंगल और शनि ने नवपंचम योग का निर्माण किया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध और मंगल के नवपंचम योग से शुभ प्रभाव से 3 राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

mangal-shani-navpancham-yoga-2025-rashifal

शनिवार 5 अप्रैल, 2025 की सुबह में 6 बजकर 31 मिनट पर वैदिक ज्योतिष के दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह मंगल और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित हो गए हैं। दो ग्रहों के 120 डिग्री के कोण पर स्थित होने की अवस्था को ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग कहते हैं। यह एक बेहद शुभ योग है, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव यानी घर में बैठे होते हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष में मंगल और शनि के नवपंचम योग का ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। मंगल युद्ध, साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह हैं, वहीं शनि अनुशासन, कड़ी मेहनत और कर्म के फल के स्वामी ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों का यह संयोजन व्यक्ति को बौद्धिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में महान सफलता दिला सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव से जातक अपने बुद्धि और बल से सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन

मंगल-शनि के नवपंचम योग का राशियों पर असर

5 अप्रैल 2025 से मंगल और शनि के नवपंचम योग का प्रभाव 5 राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। इस योग के प्रभाव से इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में धन की वृद्धि होने योग हैं और उनका कार्य क्षेत्र भी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। मंगल और शनि का नवपंचम योग एक दुर्लभ संयोग है, जो आर्थिक समृद्धि और सफलता को उत्प्रेरित करता है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह लोग लाभकारी साबित होने एक योग दर्शा रहा है?

विज्ञापन

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का नवपंचम योग आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी रहेगा। विशेषकर 5 अप्रैल के बाद, आपको पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे और आपके प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। यह समय आपके लिए वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत अच्छा रहेगा। खासकर, उनके आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। आपको बड़े व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं और यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन समय है। साथ ही, पुरानी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। वे आर्थिक दृष्टि से लाभ प्राप्त करेंगे और उनके प्रयासों से कार्यक्षेत्र में भी उन्हें सफलता मिलेगी। इस योग के प्रभाव से आपकी मेहनत को सही दिशा मिलेगी और पुराने ऋणों से मुक्ति भी मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से धन और समृद्धि के क्षेत्र में सकारात्मक रहेगा। आपको नौकरी या व्यवसाय में किसी नई भूमिका या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा, पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। शनि और मंगल का यह संयोग आपको सामर्थ्य और शक्ति प्रदान करेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ के लिहाज से शानदार रहेगा। खासकर यदि आप किसी नए व्यवसाय या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस समय का योजना के अनुसार लक्ष्य पाने के लिए उपयोग करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ