Samsaptaka Yoga: ग्रह सेनापति मंगल और यम ने बनाया समसप्तक योग, धन से खेलेंगी ये 5 राशियां

26 अप्रैल, 2025 से ग्रह सेनापति मंगल और यम एक-दूसरे से 180 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहकर ‘संसप्तक योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इस योग को प्रतियुति योग भी कहते हैं, जिसके 5 राशियों के जातकों को बेहद आर्थिक लाभ हो सकता है और इन राशियों के जातक धन से खेलेंगे। आइए जानते है, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

mangal-yam-pratiyuti-yog-grah-gochar-2025-horoscope

Credit- Freepik

शनिवार 26 अप्रैल, 2025 को 11:15 AM बजे से ग्रह सेनापति मंगल और यम एक-दूसरे से 180 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे। 180 डिग्री की कोणीय स्थिति एक ज्योतिषीय संयोग है, जिसे संसप्तक योग कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब दो ग्रहों के एक-दूसरे से सातवें भाव में होते हैं। मंगल और यम इस संसप्तक योग में एक-दूसरे के सामने स्थित होकर एक-दूसरे को दृष्ट करेंगे, इसलिए इसे प्रतियुति योग भी कहते हैं।

विज्ञापन

मंगल और यम के समसप्तक योग का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यम ग्रह का संबंध कर्म से जुड़ा है, वहीं मंगल की दृष्टि से उसे कर्म शक्ति भी प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को अपने कर्मों का सही फल मिलता है, लेकिन यह भी देखा गया है कि जातक कठिन तपस्या और मेहनत करनी पड़ सकती है। शनिवार 26 अप्रैल से मंगल और यम के समसप्तक योग के असर से 5 राशियों के जातक में आंतरिक संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आर्थिक समृद्धि में संभावना के योग हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए वित्तीय मामलों में यह समय अनुकूल रहेगा। समसप्तक योग के प्रभाव से उन्हें आर्थिक लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक योजनाओं को सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से इस समय लाभ होगा। समसप्तक योग के कारण धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे और निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और आर्थिक निर्णय सही साबित होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की वित्तीय स्थिति इस समय मजबूत होगी। समसप्तक योग के प्रभाव से वे अपने धन संबंधी लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। पुराने उधार या लोन के मामले सुलझ सकते हैं। फाइनेंशियल ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ के शुभ परिणाम मिलेंगे। समसप्तक योग व्यापार और निवेश के क्षेत्र में लाभदायक रहेगा। कोई नई वित्तीय योजना सामने आ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय धन और समृद्धि लेकर आएगा। समसप्तक योग के कारण व्यापारिक निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पुराने आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वित्तीय योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ