हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Marriage Date Numerology: आपकी शादी की तारीख में छिपा है रिश्‍ते का राज, जानें अपने वैवाहिक जीवन का फ्यूचर

Marriage Date Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, शादी की तारीख सिर्फ एक दिन या तारीख नहीं, बल्कि एक ऊर्जा का संकेत है जो बताती है कि वर-वधू दोनों किस तरह जीवन की राह पर साथ चलेंगे? आइए जानते है, किसी महीने की किस् डेट को हुई शादी जीवन में खुशियों की कुंजी साबित होती है?

विज्ञापन

Marriage Date Numerology: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी शादी की तारीख सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि आपके रिश्ते का भविष्य भी बयां कर सकती है? जी हां, न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हर अंक में एक खास ऊर्जा छिपी होती है, जो इंसान के वैवाहिक जीवन की दिशा तय करती है. आपको बता दें कि यह एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जो अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और रिश्तों का रहस्य बताती है.

वास्तव में, अंक ज्योतिष हजारों साल पुरानी विद्या है, जिसका जिक्र वैदिक ग्रंथों में भी मिलता है. इसमें हर अंक को एक ग्रह और उसकी ऊर्जा से जोड़ा गया है. यह विज्ञान न केवल भविष्य बताता है, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की राह को भी उजागर करता है. खास बात यह है कि इसका उपयोग आज भी विवाह मिलान, करियर चयन और शुभ तिथि तय करने में किया जाता है.

विवाह की तिथि से जानें वैवाहिक भविष्य

शादी की तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. उदाहरण के लिए 14 तारीख को शादी हो तो 1+4=5 यानी शादी का मूलांक हुआ 5. यही अंक बताता है कि वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं, आपके मूलांक के अनुसार रिश्ता कैसा होगा?

विज्ञापन

मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 को हुई शादी)

मूलांक 1 की तारीखों में शादी करने वालों में शुरुआती दिनों में थोड़ी बहस या मतभेद संभव हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ता बेहद गहरा और मजबूत बनता है. दोनों साथी एक-दूसरे की कमजोरियों को समझकर बेहतर साथी साबित होते हैं.

मूलांक 2 (2, 11, 20 या 29 को हुई शादी)

इन तारीखों में शादी करने वाले जोड़े बहुत भावुक और समर्पित होते हैं. रिश्ता प्यार, समझदारी और देखभाल से भरा होता है. मुश्किल वक्त में भी दोनों साथ रहते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 को हुई शादी)

मूलांक 3 वाले जोड़े बेहद उत्साही और खुशमिजाज होते हैं. इनमें रोमांस और हंसी कभी कम नहीं होती. जीवनभर एक-दूसरे का साथ सुखद और प्रेरणादायक रहता है.

मूलांक 4 (4, 13, 22 या 31 को हुई शादी)

ये जोड़े बेहद स्थिर और विश्वसनीय होते हैं. दोनों एक-दूसरे की बातों का सम्मान करते हैं. रिश्ते में न कोई झूठ, न कोई दिखावा, सिर्फ सच्चाई और संतुलन होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Marriage Date Numerology: आपकी शादी की तारीख में छिपा है रिश्‍ते का राज, जानें अपने वैवाहिक जीवन का फ्यूचर

मूलांक 5 (5, 14 या 23 को हुई शादी)

मूलांक 5 की तारीखों पर विवाह करने वाले लोग चंचल स्वभाव के होते हैं. रिश्ते में कभी-कभी नोकझोंक होती है, लेकिन समझदारी से सब ठीक हो जाता है. समय के साथ रिश्ता और भी गहराता है.

विज्ञापन

मूलांक 6 (6, 15 या 24 को हुई शादी)

इनका वैवाहिक जीवन बेहद मधुर और आकर्षक होता है. दोनों एक-दूसरे के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं. इन जोड़ों को समाज में “आदर्श जोड़ा” कहा जाता है.

मूलांक 7 (7, 16 या 25 को हुई शादी)

मूलांक 7 वालों का रिश्ता शांति, आध्यात्मिकता और संतोष से भरा रहता है. दोनों मानसिक रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े रहते हैं. यह जोड़े जीवनभर सुकून भरा जीवन जीते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 8 (8, 17 या 26 को हुई शादी)

इनका रिश्ता परीक्षाओं से गुजरता है, लेकिन हर चुनौती के बाद यह जोड़े और मजबूत होते जाते हैं. ये एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और मिलकर हर मुश्किल पार करते हैं.

मूलांक 9 (9, 18 या 27 को हुई शादी)

मूलांक 9 के जोड़ों में मतभेद और जोश दोनों होता है. बहस के बावजूद इनके बीच गहरा प्रेम बना रहता है. ये रिश्ते समझौते और परिपक्वता से लंबे समय तक चलते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mitti ka Diya: दिवाली में यूज्ड मिट्टी के दीयों का क्या करें, पूजा में फिर से इस्तेमाल सही है या गलत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola