हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Marks On Bottom Of The Feet: पैर के तलवे पर निशान होना नहीं है इत्तेफाक, सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Marks On Bottom Of The Feet: कुछ लोगों के पैर के तलवे पर विशेष निशान होते हैं, जिन पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में तलवों पर मौजूद निशान का खास महत्व है, जिनसे भविष्य से जुड़ी घटनाओं के शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं. यहां पर आप पैरों के तलवे पर मौजूद निशान से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Marks On Bottom Of The Feet: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन ग्रंथ है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के अंगों की लंबाई, चौड़ाई, निशान और बनावट आदि से भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. इसमें पैरों के तलवे पर मौजूद निशानों का भी खास महत्व है, जिनके जरिए फ्यूचर से जुड़ी शुभ व अशुभ घटनाओं का पता चल सकता है. आज यहां पर आपको सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए तलवे पर मौजूद तिल, मस्से या विभिन्न तरह के निशानों के महत्व व संकेतों के बारे में पता चलेगा.

पैर के तलवे पर कौन से निशान होना शुभ है?

जिन लोगों के पैर के तलवे पर चक्र, कमल, बाण, गदा, मोती, त्रिकोण, शंख, मछली, तारे, तलवार, स्वास्तिक, ध्वज, वज्र, धनुष, अर्धचंद्र या पर्वत का निशान होता है, वो अत्यंत भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों के उच्च पदों पर स्थापित होने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा इन्हें जीवन में किसी बड़े आर्थिक संकट का भी कमी सामना नहीं करना पड़ता है.

पैर के तलवे पर कौन से निशान होना अशुभ है?

पैर के तलवे पर बहुत सारी कटी हुई रेखाएं होना शुभ नहीं होता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में हर चीज को पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है. इसके अलावा तलवे पर जगह-जगह क्रॉस का निशान बनना भी शुभ नहीं है. ऐसे लोगों को समय-समय पर विभिन्न चुनौतियों का सामना करना ही पड़ता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

पैर के तलवे पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सीधे यानी दाएं और उल्टे यानी बाएं पैर के तलवे पर तिल होना शुभ होता है. ऐसे व्यक्ति पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है, जिनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, इनका जीवन भागदौड़ वाला रहता है. ये ज्यादा समय तक एक जगह पर नहीं रह पाते हैं. इन्हें किसी न किसी कारण से स्थान परिवर्तन करना ही पड़ता है. इसके अलावा ये घूमने के शौकीन होते हैं. इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना अच्छा लगता है. खासकर, इनके विदेश में बार-बार जाने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

पैर के तलवे पर मस्सा होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पैर के तलवे पर काला या लाल मस्सा होता है, उनका स्वभाव अच्छा होता है. लेकिन इन लोगों का एक जगह पर ज्यादा समय तक मन नहीं लगता है. ऐसे लोगों का मन अस्थिर रहता है. इसके अलावा ये खर्चीले होते हैं. ये अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा-खासा खर्चा करते हैं. साथ ही इन्हें घूमने का बहुत शौक होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola