Margashirsha Amavasya 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष यानि अगहन की आखिरी तिथि को अमावस्या कहते हैं। अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद पितरों की तृप्ति के लिए उपाय किए जाते हैं। ताकि घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितृ दोष के कौन से उपाय करने चाहिए।
अमावस्या पर पितृ दोष के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि के दिन स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन स्नान करने के बाद जल से तर्पण करना चाहिए। साथ ही पितरों का स्मरण करके हाथ में कुश की पवित्री धारण करना चाहिए। उसके बाद काले तिल और जल से पितरों को तृप्त करने के लिए तर्पण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नाराज पितर खुश हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के समय व्यक्ति के किन-किन अंगों से निकलता है प्राण? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन यदि आप त्रिपिंडी श्राद्ध करते हैं, तो पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही इस दिन विधि-विधान त्रिपिंडी श्राद्ध करने से तीन पीढ़ियों के पितर प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उनके आशीर्वाद से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
यदि आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पंचबलि कर्म करा सकते हैं। पंचबलि कर्म में पितरों के मन पसंद भोजन बनाते हैं उसके बाद भोजन को गाय, कौआ, कुत्ता, देव आदि को अर्पित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, पंचबलि कर्म करने से पितरों को भोजन प्राप्त होता है। पंचबलि कर्म करने से पितर खुश हो जाते हैं, और अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें- सप्ताह के 2 दिन भूलकर न जलाएं अगरबत्ती, घर में छा जाएगी कंगाली!
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
20 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines