Mangalwar Ke Upay: आज साल 2022 के सितंबर महीने का दूसरा और आश्विन महीने का पहला मंगलवार (Mangalwar) है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है।
मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
अभी पढ़ें – मां दुर्गा के कौन-कौन से हैं नौ रूप जिनकी नवरात्रि में की जाती है पूजा, जानें
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भगवान राम का सुमिरन करना चाहिए और नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन भक्त उन्हें कई तरह के प्रसाद का भोग लगाते हैं और कई प्रकार की चीजें भी भेंट करते हैं। ऐसा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
कर्ज से मुक्ति पाने, धन लाभ और सभी संकटों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन कई उपायों का वर्णन किया गया है। हालांकि, हनुमान जी की पूजा करते समय सावधानी भी बरतनी जरूरी है। क्योंकि कहा जाता है कि हनुमान जी अगर नाराज हो गए, तो मनुष्य का सर्वनाश हो जाता है।
इसके साथ ही मंगलवार के दिन पूजा करने से मंगल दोष भी कम होता है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल भारी है, विशेषकर उन्हें भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीज (Mangalwar Ke Upay)
- हनुमान जी को मंगलवार को बूंदी का भोग लगाया जाता है।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए।
- हनुमान जी को सिंदूर अति प्रिय है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है।
- सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाकर हनुमान जी को लगाया जाता है, जिसे चोला चढ़ाना बोला जाता है।
- हनुमान जी को आप किसी भी फूलों की माला अर्पित कर सकते हैं लेकिन उन्हें गेंदे के फूल बहुत पसंद हैं।
- आप हनुमान जी को चरणों में गुलाब का फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
- मंगलवार और शनिवार के दिन आप हनुमान जी को लाल कपड़ा चढ़ा सकते हैं।
- बजरंगबली को लाल रंग बहुत प्रिय है. ऐसे में आप उन्हें लाल कपड़ा या लाल ओढ़नी चढ़ा सकते हैं।
अभी पढ़ें – पितृ पक्ष में इन 5 जीवों को भोजन कराने से पितर होते हैं प्रसन्न, खूब मिलता है आशीर्वाद
मंगलवार को जरूर करें ये काम (Mangalwar Ke Totake)
- मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी (Hanuman Ji) के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगुठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
- शनिवार या मंगलवार के दिन सुबह धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
- काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं। शनिवार अथवा मंगलवार को यह उपाय करें।
- छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। शीघ्र ही बच्चे का रोना समाप्त हो जाएगा।
- छोटा बच्चा सोते समय डर जाता हो तो मंगलवार अथवा रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें।
- शनिवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर में जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर से सिन्दूर लाकर नजर लगे व्यक्ति के भाल-प्रदेश पर लगाने से नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है।
- जीवन की समस्त समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
- मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं तत्पश्चात वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
हनुमान जी की कृपा पाने का ये कुछ अचूक उपाय है। ये खास उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं और सभी कष्टों का निवारण कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines