Mangalwar Ke Upay: आज 14 फरवरी साल 2023,फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और इस महीनेका दूसरा मंगलवार है। हिंदू धर्म और परंपराओं में हर दिन का किसी न किसी देवी-देवता ( Devi-Devata) और ग्रह (Graha) से संबंध है और इसका अपना-अपना महत्व है
मान्यता है कि अगर दिन के मुताबिक काम किया जाए तो देवी-देवताओं (Devi-Devata) की असीम कृपा आप पर लगातार बनी रहती है। मंगलवार (Mangalwar) का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) का दिन माना जाता है। साथ ही मंगलवार को मंगल (Mangal) ग्रह का भी कारक माना जाता है।
मन्याता के मुताबिक इस दिन ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे आपकी कुंडली में कोई बाधा उत्पन्न हो। इस दिन ऐसा कोई भी विशेष काम नहीं किया जाता है जिससे आपके जीवन में कोई बाधा उत्पन्न हो। मंगलवार को गलती से भी अगर कोई गलत काम कर दिया तो उसका परिणाम बुरा होता है। उसका आपके जीवन पर गलत असर पड़ता है यही नहीं आप आर्थिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं।
बहुत से लोगों को अनावश्यक भय और चिंता सताती रहती है जिसके कारण वे तनाव में रहने लगते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोते समय मन ही मन हनुमानजी के मंत्र ‘ॐ हनुमते नम:’ का 108 वार जाप करना चाहिए और सुबह उठकर नित्यकर्म से निपटने के बाद एक आसन पर बैठकर इस मंत्र का जप करना चाहिए। धीरे-धीरे भय, चिंता, तनाव और आशंका मिटने लगेंगे।
इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो काम…
अभी पढ़ें – Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज वैलेंटाइन डे पर बने ये शुभ मुहूर्त, बेझिझक कर दें प्रपोज
मंगलवार को ये काम नहीं करना चाहिए (Mangalwar Ke Upay)
- मंगलवार के दिन ना ही किसी को धन नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक परेशानी और हानि हो सकती है।
- मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
- इस दिन मछली नहीं खानी चाहिए। इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहकर खत्म हो जाता है।
- मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन सात्विक रहना चाहिए। शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए। जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे।
- मंगलवार को बाल-दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। इससे आपको मंगलवार दोष लगता है।
- मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- मंगलवार के दिन शृंगार का सामान न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। बता दें, इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
- मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र न खरीदें और न ही पहनें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
- मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।
- इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना भी शुभ नहीं माना गया है।
- अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines