Pankaj Mishra
Read More
Mangalwar Ke Upay: आज 14 फरवरी साल 2023,फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और इस महीनेका दूसरा मंगलवार है। हिंदू धर्म और परंपराओं में हर दिन का किसी न किसी देवी-देवता ( Devi-Devata) और ग्रह (Graha) से संबंध है और इसका अपना-अपना महत्व है
मान्यता है कि अगर दिन के मुताबिक काम किया जाए तो देवी-देवताओं (Devi-Devata) की असीम कृपा आप पर लगातार बनी रहती है। मंगलवार (Mangalwar) का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) का दिन माना जाता है। साथ ही मंगलवार को मंगल (Mangal) ग्रह का भी कारक माना जाता है।
मन्याता के मुताबिक इस दिन ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे आपकी कुंडली में कोई बाधा उत्पन्न हो। इस दिन ऐसा कोई भी विशेष काम नहीं किया जाता है जिससे आपके जीवन में कोई बाधा उत्पन्न हो। मंगलवार को गलती से भी अगर कोई गलत काम कर दिया तो उसका परिणाम बुरा होता है। उसका आपके जीवन पर गलत असर पड़ता है यही नहीं आप आर्थिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं।
बहुत से लोगों को अनावश्यक भय और चिंता सताती रहती है जिसके कारण वे तनाव में रहने लगते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोते समय मन ही मन हनुमानजी के मंत्र ‘ॐ हनुमते नम:’ का 108 वार जाप करना चाहिए और सुबह उठकर नित्यकर्म से निपटने के बाद एक आसन पर बैठकर इस मंत्र का जप करना चाहिए। धीरे-धीरे भय, चिंता, तनाव और आशंका मिटने लगेंगे।
इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो काम…
अभी पढ़ें – Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज वैलेंटाइन डे पर बने ये शुभ मुहूर्त, बेझिझक कर दें प्रपोज
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।