Mangalwar ke Totke: ग्रह-नक्षत्रों की हर दिन बदलती चाल सभी राशियों के लिए कुछ-न-कुछ भविष्यवाणी करती है। यदि इस चाल को समझ लिया जाए तो अपने जीवन को संवारा जा सकता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति कर सकता है और अपने सभी संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। इन उपायों को करने के लिए न तो खर्चा करना होता है, न ही ज्यादा मेहनत करनी होती है। आप भी जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें मंगलवार को करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
हर समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय (Mangalwar ke Totke)
- मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं। वहां पर हनुमानजी को दीपक, पुष्प, माला और लड्डू-पान का भोग अर्पित करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर 108 बार हनुमान चालिसा का पाठ करें। इसके बाद बजरंग बली से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। यह उपाय प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को करना है। इस उपाय को करते ही जन्मकुंडली के सभी ग्रह शुभ फल देने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
- मंगलवार को सुबह या दोपहर में किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां बहुत सारे बंदर हों। उन्हें गुड़, केले, चने, मूंगफलियां आदि खाने के पदार्थ दें। यदि संभव हो तो किसी भिखारी को भी भोजन करवाएं। इसके बाद आप अपने काम में लग जाएं। जल्दी ही आपके पास पैसा आने लगेगा। ध्यान रखें यह उपाय सूर्यास्त के बाद नहीं करना है। हालांकि भिखारी को भोजन कभी भी करवाया जा सकता है लेकिन उसे भोजन के लिए पैसे न दें, बल्कि खाना ही खिलाएं।
- मंगलवार को सुबह हनुमानजी के मंदिर में जाएं। वहां उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाकर गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाएं और वहीं पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इस तरह लगातार 11 मंगलवार तक करने से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है, विशेष तौर पर अकाल मृत्यु टालने के लिए यह रामबाण उपाय बताया जाता है।
- यदि जन्मकुंडली में शनि की महादशा चल रही है, या शुभ ग्रहों पर शनि की दृष्टि के कारण अशुभ प्रभाव मिल रहे हैं तो मंगलवार को 108 तुलसी के पत्तों पर पीले चंदन से राम नाम लिखें। फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को पहनाएं। इससे शनि, मगंल और राहू ग्रह से संबंधित सभी दोष तुरंत दूर हो जाते हैं। इस उपाय को करने वाले पर किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
मंगलवार को करें गणेशजी और देवी के ये उपाय (Mangalwar ke Upay)
- मंगलवार को गणेशजी को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल फल तथा लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे मनचाही इच्छा पूर्ण होती है।
- मंगलवार के दिन गणेश मंदिर या देवी के मंदिर में जाकर ध्वज चढ़ाना चाहिए। इसके बाद भगवान से घर के सब भंडार भरने की प्रार्थना करनी चाहिए। लगातार 5 बार इस उपाय को करने से घर में धन आने लगता है और घर की समस्त रुकावटें दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines