Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। राशि और नक्षत्र परिवर्तन के अलावा नवग्रह सीधी और उल्टी चाल भी चलते हैं, जिसे मार्गी और वक्री कहा जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को शाम में 5 बजकर 31 मिनट पर मंगल वक्री करेंगे, जिसके 4 दिन बाद कला के कारक ग्रह शुक्र का गोचर होगा। 10 दिसंबर 2024 को दोपहर में 3 बजकर 57 मिनट पर शुक्र श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। 27 नक्षत्रों में श्रवण नक्षत्र को 22वां स्थान प्राप्त है, जिसका शासन चंद्र देव द्वारा किया जाता है। चलिए जानते हैं शुक्र का ये गोचर किन तीन राशियों के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र गोचर का बेहद अनुकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वो खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वो समय पर बॉस द्वारा दिए गए टारगेट पूरा कर लेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट के करियर पर भी शुक्र गोचर का पॉजिटिव असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 10 दिन में 3 बार बुध करेंगे गोचर, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
सिंह राशि
मंगल वक्री के बाद शुक्र गोचर से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। युवा वर्ग को भाग्य से मिल रहे साथ के कारण वो आसानी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। जहां वेतन और पद दोनों में वृद्धि होने की संभावना है। सिंगल जातकों के लिए जल्द सामने से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक असर कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इनकम में जबरदस्त वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से कुंभ राशि के जातकों के रुके हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं। मकान लेने का योग भी शादीशुदा जातकों की कुंडली में बन रहा है। इसके अलावा छात्रों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Budh Shukra Yuti 2024: 29 अक्टूबर तक ये 5 राशियां रहेंगी परेशान! शुक्र-बुध का मिलन रहेगा अशुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines