Mangal Vakri: मंगल हुए वक्री, शुरू हुआ 3 राशियों का गोल्डन टाइम; करियर, नौकरी, व्यापार पकड़ेगा रफ्तार!

Mangal Vakri: 7 दिसंबर, 2024 से मंगल ग्रह वक्री हो चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों के सेनापति की उल्टी चाल चलने से 3 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। इन राशियों के जातकों का करियर, नौकरी, व्यापार रफ्तार पकड़ेगा और खूब उन्नति करेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Mangal-Vakri-Rashifal-Mars-Retrograde-2024

Mangal Vakri: मंगल ग्रह अभी कर्क राशि में विराजमान हैं। शनिवार 7 दिसंबर, 2024 से मंगलदेव इस राशि में वक्री हो चुके हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष में एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं। वे जातक (व्यक्ति) के जीवन में ऊर्जा, शारीरिक बल, साहस, पराक्रम, क्रोध, आवेग, वीरता और साहसिक प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। वे जब मेहरबान होते हैं, तो व्यक्ति बंगला, गाड़ी और बैंक बैलेंस बढ़ता ही जाता है।

विज्ञापन

कब से कब तक वक्री रहेंगे मंगल?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल कुल 80 दिनों के लिए वक्री हुए हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मंगल शनिवार 7 दिसंबर, 2024 की सुबह में 5 बजकर 1 मिनट से वक्री होकर अगले साल फरवरी में सोमवार 24 फरवरी, 2025 की सुबह में 7 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे।

विज्ञापन

वक्री मंगल का राशियों पर असर

उनके उल्टी चाल चलने से राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर होने की संभावना है। लेकिन इससे 3 राशियों के जातकों का सोया भाग्य जाग सकता है और उनका गोल्डन टाइम शुरू होने के प्रबल योग हैं और वे करियर, नौकरी और व्यापार खूब प्रगति करेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

वक्री मंगल मेष राशि वालों को अधिक धैर्यवान और सोच-समझकर निर्णय लेने वाला बनाएंगे। आप अपनी ऊर्जा को अधिक सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे। साथ ही आपकी आक्रामकता में कमी आएगी। इस दौरान अपनी आय के नए स्रोत खोज सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। काम के प्रति समर्पण और मेहनत से सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय और ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में लाभ होगा।

पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए पारिवारिक सदस्यों से आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगलदेव की वक्री अवस्था के दौरान सिंह राशि के जातक अधिक धैर्यवान और अनुशासित बनेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको हर फील्ड में सफलता मिल सकती हैं। जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी में आमदनी के नए रास्ते बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अनुभवी पार्टनर की सलाह से व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। इनकम बढ़ने से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

इस दौरान संपत्ति संबंधी लेन-देन में सफल रहेंगे। घर खरीदने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ में सब मंगलमय रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगलदेव वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह है। उनके वक्री होने दौरान इस राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में स्थिरता आएगी। कलीग यानी सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नई ऊर्जा और उत्साह आएगा। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित होंगे। कारखाना और फैक्ट्री चलाने लोग अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस: मेष राशि वाले जातक इस दौरान संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नए वाहन खरीदने या घर बनाने के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने से बचत में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ