Mangal Vakri 2024: प्रत्येक ग्रह जिस तरह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। ठीक वैसे ही समय-समय पर नवग्रहों की वक्री और मार्गी भी होती है, जिसका असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसी वजह से ग्रहों की उल्टी चाल यानी वक्री का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 88 दिन बाद 7 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 5 बजकर 01 मिनट पर मंगल वक्री करेंगे। जो 24 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। वैसे तो मंगल की उल्टी चाल यानी वक्री का असर 12 राशियों के करियर और बैंक बैलेंस पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए मंगल की उल्टी चाल अशुभ की जगह शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 88 दिनों तक मंगल देव मेहरबान रहेंगे।
वृषभ राशि
मंगल की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। इस लंबी अवधि के दौरान कारोबारियों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं की खराब सेहत में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राधा अष्टमी के दिन 5 राशियों पर मेहरबान होंगी प्रेम की देवी! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
तुला राशि
मंगल की उल्टी चाल से तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा लोगों के पद में वृद्धि होगी। इसके अलावा रुके हुए पैसे भी जल्द वापस मिल सकते हैं। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके बिजनेस का विस्तार होने के योग बन रहे हैं। दुकानदारों को नए और बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि
88 दिन तक मंगल के मेहरबान होने से मीन राशि के लोगों के कई अधूरे सपने सच हो सकते हैं। युवा वर्ग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। इसी के साथ घरवालों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर के खराब माहौल में सुधार आएगा। वहीं जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2024: राधा-कृष्ण जी की पूजा से दूर होंगे 12 राशियों के कष्ट! राशि अनुसार करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines