Grah Gochar: 20 अक्टूबर तक 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! मंगल-सूर्य करेंगे अपनी नीच राशि में गोचर
Author: Nidhi Jain
2024-09-24 11:50:32
Grah Gochar 2024: नवग्रहों में सूर्य और मंगल ग्रह का विशेष स्थान है। जिन लोगों के ऊपर ये दोनो ग्रह मेहरबान रहते हैं, उन्हें समाज में सदा मान-सम्मान प्राप्त होता है। घर में खुशी का माहौल बना रहता है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, समय-समय पर सूर्य और मंगल के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण राशियों के जीवन में बदलाव आता है। जहां कुछ राशियों के लोगों को नवग्रहों के गोचर से लाभ होता है, तो कुछ लोगों के जीवन में परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं।
पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर 02:46 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करेंगे। मंगल के गोचर से दो दिन पहले सूर्य की भी चाल बदलेगी। 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 07:52 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करेंगे। इस बार सूर्य और मंगल के अपनी नीच राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का वास होगा। पंचांग की मदद से आज हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए सूर्य और मंगल का अपनी नीच राशि में गोचर करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य और मंगल के अपनी नीच राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। निवेश करने के लिए ये समय अनुकूल है, भविष्य में लाभ होने के प्रबल योग हैं। जिन लोगों के पैसे उनके दोस्त या रिश्तेदारों के पास अटके हुए हैं, उन्हें वो जल्द वापस मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अनुकूल है। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी, जिससे बिजनेस पार्टनर खुश होंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने से सिंह राशि के लोगों को बेहद प्रसन्नता होगी।
ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की मेहरबानी से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-कारोबार में तरक्की के योग!
तुला राशि
सिंह राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी सूर्य और मंगल का गोचर शुभ रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी। जो लोग लंबे समय से पेट दर्द के कारण परेशान हैं, उनकी सेहत में सुधार होने की प्रबल संभावना है। करियर में आ रही परेशानियां कम होंगी और उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। बड़े-बुजुर्गों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
सूर्य और मंगल का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जिनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। निवेश से भी अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Krishna Temple: कान्हा का ऐसा मंदिर जहां तेज बोलने से नाराज हो जाते हैं भगवान! घंटियां बजाना भी है मना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines