Mangal Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह को वैदिक ज्योतिष में साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति का कारक माना गया है। वे ग्रहों के सेनापति भी माने गए हैं, जिनके नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के एक बड़े और शक्तिशाली ग्रह मंगलदेव जुलाई माह की अंतिम तारीख यानी शनिवार 31 जुलाई को 4 बजकर 52 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यूं तो इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का असर
वृषभ राशि
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का असर वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर काफी अनकूल असर होने के योग हैं। कपड़ा, अनाज, मोटर पार्ट्स, लग्जरी आइटम के व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में लगातार मुनाफा बढ़ने के योग हैं। सभी प्रकार की आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। शेयर मार्केट में लगाए पैसे का अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक नई जॉब पा सकते हैं, सैलरी भी अच्छी मिलने के योग हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। लव लाइफ भी रोमांटिक रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के जीवन पर रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर से सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर से लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त होने की संभावना है। जीवन की गाड़ी एक बार फिर प्रेम और विश्वास की पटरी पर दौड़ सकती है। किसी पुरानी बीमारी की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल संभावना हैं। साझेदार के व्यापार में सभी का सहयोग मिलेगा। पैसों की कमी दूर होने योग हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के जीवन पर रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का असर लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापारियों की कोई एक बड़ी डील पूरा होने की संभावना है, जिससे बिजनेस में एक नया उछाल आ सकता है। नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़ों के अंत होने की प्रबल संभावना है। पारवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जिन कारोबारियों व्यापार विदेश में भी हैं, वे बेहद फायदे में रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े जातक भी लाभ की स्थिति होंगे।
ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग
ये भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन पर बना विलक्षण महासंयोग, शिव कृपा से पूरी होगी भक्त की हर मनोकामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines