---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

16 अगस्त से इन 5 राशियों के मुश्किल भरे दिन होंगे शुरू, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बना सकता है कंगाल

Mangal Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 16 अगस्त, 2024 को ग्रहों के सेनापति कहलाने वाले लाल ग्रह मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव 5 राशियों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Nakshatra Gochar: अगस्त महीने की 16 तारीख को वैदिक ज्योतिष के शक्तिशाली ग्रह मंगल रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल ग्रह आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, बड़ा भाई, भूमि, वाहन, अग्नि, बिजली आदि का कारक माना गया है। कुंडली में मंगल की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और जीवन के इन पहलुओं को प्रभावित करती है। मृगशिरा नक्षत्र में मंगल गोचर से 5 राशियों के उपर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नेगेटिव प्रभाव पड़ने वाला है?

मंगल नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मिथुन राशि

नौकरीपेशा लोगों की आमदनी घट सकती है। अभी करियर से जुड़ा कोई भी फैसला मत लें, क्योंकि अलाभकारी साबित होगा। माता-पिता से मतभेद बढ़ सकता है। परीक्षा में असफलता मिलने के कारण स्टूडेंट्स डिप्रेशन में रहेंगे। व्यापार से लाभ न होने से चिंता बढ़ेगी। सेहत की समस्याओं से जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

जीवन में निराशा की प्रवृति विकसित होगी। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक दबाव बढ़ेगा। इससे कार्यक्षेत्र असफलता प्राप्त हो सकती है। स्टूडेंट्स जातक पढ़ाई से दूर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने आने से दुश्चिंता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

स्टूडेंट्स जातकों के करियर की प्रगति बाधित होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े जातकों का प्रमोशन रुक सकता है। काम के दबाव से मन दुखी रहेगा। कारोबारियों को बिजनेस में घाटा होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के झमेले में धन का दुरुपयोग होगा। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से तनाव बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

स्टूडेंट्स जातकों को उनके मित्र से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में ब्रेकअप होने की आशंका है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। माता जी की तबीयत बिगड़ने से मन परेशान रहेगा। व्यापार में नुकसान बढ़ने से मन दुखी रहेगा। लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है। ससुराल पक्ष से अनबन बढ़ेगी। आशिकों का दिल टूट सकता है।

मीन राशि

अभी आपका भाग्य आपसे नाराज है। आपमें साहस और आत्मविश्वास की कमी होगी। राजनीति से जुड़े जातकों पर गंभीर आरोप लग सकते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था घट सकती है। वाहन दुर्घटना के योग हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में असफलता मिल सकती है। प्राइवेट जॉब वालों की धन की आमद घट सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 04, 2024 09:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola