---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Margi: 3 राशियों पर मंडरा सकते हैं संकट के बादल, मंगल की सीधी चाल से रहना होगा सावधान!

Mangal Margi: आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल की सीधी चाल से किन राशियों को सावधान रहना होगा?

---विज्ञापन---

Mangal Margi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में मंगल को ग्रहों के सेनापति कहा जाता है। शक्ति और ऊर्जा प्रदान करने वाले मंगल को युद्ध, कौशल, चल-अचल संपत्ति, बड़े भाई-बहन, वाहन और भूमि आदि के कारक ग्रह है। एक निश्चित समय के बाद ग्रहों के सेनापति एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। मिथुन राशि में मंगल मार्गी होंगे जिससे 12 राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज हम उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर मंगल मार्गी होने का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर संकट के बादल मंडराने वाले हैं?

कर्क राशि

---विज्ञापन---

कर्क राशि के लोगों को थोड़ा बचकर रहना होगा। बिना वजह का तनाव रहेगा। कामकाज में दिक्कत आ सकती हैं, जिससे परेशान रहेंगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्य से मन भागेगा। एक जगह रहकर काम करना पसंद नहीं करेंगे। मंगल का प्रकोप आपके लिए भारी रहेगा। वाहन हादसे की संभावना है। इसलिए सोच समझकर वाहन चलाएं। जल्दबाजी में काम करने से बचें।

कन्या राशि

---विज्ञापन---

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल की सीधी चाल नकारात्मक प्रभावों के साथ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। आय वृद्धि के योग बन रहे थे लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है। बिना वजह के विवाद में फंस सकते हैं। कारोबारियों को घाटा हो सकता है। निवेश करने का न सोचें, वरना समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Uday: 24 फरवरी से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, कुंभ राशि में बुध ग्रह होंगे उदित

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल मार्गी होना नुकसानदायक हो सकता है। सोच समझकर कदम से बढ़ाएं। आपके किसी भी फैसले से नुकसान होने की संभावना है। मंगल का कहर आप पर भारी पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। धन संबंधित हानि हो सकती है। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना समस्या आपके लिए ही खड़ी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 03, 2025 02:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola