Budh Uday: 24 फरवरी से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, कुंभ राशि में बुध ग्रह होंगे उदित

Budh Uday: 24 फरवरी से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है क्योंकि ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Budh Uday 2025 Zodiac Signs

बुध उदय

Budh Uday in Aquarius 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह किसी भी राशि या नक्षत्र में एक निश्चित समय के लिए विराजमान रहता है। इसके अलावा अस्त और उदय भी समय-समय पर होते रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से असर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार अस्त अवस्था से उदय होने जा रहे हैं जिसका असर व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह से पड़ सकता है। 24 फरवरी, सोमवार को बुध ग्रह, कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं। 12 राशियों में से 3 राशियों की किस्मत चमकने जा रही है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। बिना सोचे समझे किए गए कार्य तनाव में डाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे।

मिथुन राशि

विज्ञापन

बुध उदय होने से धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी के संबंध में सुधार हो सकता है। रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। वरिष्ठ लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत संबंधित लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभकारी रहेंगे। जीवन में सकारात्मक प्रभाव रहेगा। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नए कामकाज करेंगे और उसमें खास मन लग सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ