Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल जब भी कर्क राशि में होते हैं तो नीच के होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। मंगल अभी कर्क राशि में मौजूद हैं। वे इसी राशि में रहते हुए 12 मई 2025 की सुबह 8 बजकर 55 पर बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश कर जाएंगे।
अश्लेषा नक्षत्र की राशि भी कर्क है। हालांकि इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। इस कारण मंगल का बुध के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशि वालों के जीवन में काफी समस्याओं को जन्म देगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए मंगल को गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये समय थोडा टफ हो सकता है क्योंकि मंगल आपकी अपनी राशि के स्वामी हैं और अब वो चौथे भाव में नीच के होकर बैठे हैं। इसके साथ ही अश्लेषा नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। इसका असर आपकी फैमिली लाइफ, घर के माहौल और आपकी इमोशनल हालत पर पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा और घर के मामलों में बहस जैसी स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भी खुद की ही राशि में नीच के मंगल की वजह से काफी परेशान और अंदर से गुस्सा महसूस कर सकते हैं। बिना वजह गुस्सा आ सकता है और छोटी-छोटी बातें बहुत बड़ी लगने लगेंगी। रिश्तों में तनाव आ सकता है और आपको महसूस हो सकता है कि कोई आपको ठीक से समझ नहीं रहा है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए ये समय करियर की तरफ से दबाव देने वाला हो सकता है क्योंकि मंगल दसवें भाव में नीच के होकर गोचर करेंगे। ऑफिस में पॉलिटिक्स, सीनियर्स से बहस या गलत फैसले जैसी चीजें हो सकती हैं। मेहनत करने के बाद भी जब रिजल्ट नहीं मिलेगा तो फ्रस्ट्रेशन बढ़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए ये गोचर रिश्तों में उलझनें ला सकता है क्योंकि मंगल 7वें भाव में नीच के हो गए हैं। पार्टनर के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग या क्लेश की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों को बहुत धैर्य से बात करनी होगी वरना मामूली बात भी बड़ी बन सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए ये समय हेल्थ और कम्पटीशन जैसी चीजों में प्रेशर ला सकता है क्योंकि मंगल छठे भाव में नीच के होकर बैठे हैं। थकान, छोटी बीमारियां या किसी पुराने दुश्मन से टकराव जैसी चीजें हो सकती हैं। अगर आप किसी लीगल या लोन से जुड़े मामले में फंसे हैं तो सतर्क रहना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु की अतिचारी चाल से इन 5 राशियों की भरेगी तिजोरी!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines