---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar 2025: इन 5 राशियों की भरेगी तिजोरी और हो जाएंगे मालामाल, गुरु की अतिचारी चाल से होगा कमाल!

Guru Gochar 2025: करीब 12 साल बाद 8 साल के लिए देवताओं के गुरु अतिचारी चाल चलने जा रहे हैं। इसके चलते कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है। इसके साथ ही इन राशि वालों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बेहद ही शानदार हो जाएगी। आइए जानते हैं कि गुरु की यह चाल किन राशि वालों के लिए अच्छी रहने वाली है।

---विज्ञापन---

Guru Gochar 2025: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है। गुरु जब भी किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इसका इम्पैक्ट सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अभी गुरु वृषभ राशि में मौजूद हैं और गुरु किसी भी एक राशि में करीब 12 से 13 महीने तक विराजमान रहते हैं। वहीं, अगर गुरु अतिचारी चाल चलते हैं तो वे एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए कुछ ही महीनों का समय लेते हैं।

12 साल बाद वर्ष 2025 में गुरु ग्रह अतिचारी चाल चलना प्रारंभ करेंगे। गुरु करीब 8 साल मतलब 2032 तक अतिचारी चाल चलेंगे। ऐसे में गुरु जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु की अतिचारी चाल कुछ राशि वालों के लिए बेहद अच्छी रहने वाली है। इन राशि वालों के लिए गुरु की अतिचारी चाल काफी लाभ देने वाली रहेगी। आइए जानते हैं कि ये अतिचारी चाल क्या होती है और किन राशि वालों के लिए अच्छी रहने वाली है।

---विज्ञापन---

क्या होती है अतिचारी चाल?

जब कोई ग्रह अपनी नियत चाल से तेज चलता है और तेजी से राशि परिवर्तन करते हुए एक राशि से दूसरी राशि में चला जता है। इसके कुछ समय बाद वह ग्रह वक्री होकर वापस पीछे की राशि में लौट आता है तो ग्रह की इस चाल अतिचारी चाल कहते हैं। यह चाल ग्रह की सामान्य चाल की तुलना में काफी अलग होती है। इसका असर भी काफी खास होता है। 14 मई 2025 से गुरु तीन गुना अतिचारी चाल चलेंगे। इसके चलते वे 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में और फिर 11 नवंबर को वे वक्री अवस्था में आकर वापस मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद गुरु 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे और फिर वहां भी अतिचारी चाल चलेंगे। गुरु की अतिचारी चाल से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको गुरु की चाल से लाभ होने वाला है।

कर्क राशि

गुरु की अतिचारी चाल कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाली है। इसके चलते आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके जो भी काम पेंडिंग थे, वो अचानक से पूरे हो सकते हैं। आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आप विदेश यात्रा, किसी धर्म या सेवा से जुड़ा कार्य कर सकते हैं। कोई सीनियर आपकी हेल्प कर सकता है। जो लोग जॉब या करियर में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय दिशा बदलने का हो सकता है और इस काम में किस्मत आपका साथ भी देगी।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

गुरु की अतिचाल वृश्चिक राशि वालों के लिए भी फायदेमंद रहने वाली है। इस समय आपकी सोच पॉजिटिव हो जाएगी और आप किसी नई दिशा में खुद को साबित कर पाएंगे। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय वरदान से कम नहीं रहने वाला है। अगर आप कला, म्यूजिक, राइटिंग या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपकी पहचान बनने लगेगी। लव लाइफ में स्थायित्व आएगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। जो लोग फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। यहां आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।

धनु राशि

गुरु की अतिचारी चाल से आपको धन लाभ होगा। नया घर और गाड़ी का सपना पूरा होगा। परिवारिक जीवन खुशनुमा हो जाएगा। किसी पुराने तनाव का समाधान मिलने के योग हैं। इसके साथ ही करियर में बूम आएगा। वर्क फ्रॉम होम करने वालों को सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वाले अब खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव और पॉजिटिव महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। कोई नया स्किल आप सीख सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। जो लोग मीडिया, लेखन, टीचिंग, या नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय पर्सनैलिटी निखारने वाला रहेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। शादी, करियर या बिजनेस से जुड़े फैसले लेने के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- राशि के अनुसार जानिए किस रंग की घड़ी से शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2025 01:13 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola