Mangal Gochar: इस माह 13 मार्च को मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाला है। वह वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में गोचर करेगा। मंगल के गोचर के साथ ही शनि और मंगल दोनों वायु तत्व की राशियों में आ जाएंगे। जिसकी वजह से कई राशियों के लिए खतरा हो सकता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार मंगल को युद्ध का देवता माना गया है। साथ ही वह शरीर में बहने वाले रक्त का भी कारक है। ऐसे में मंगल का वायु तत्व की राशि में प्रवेश करना कई बड़े बदलावों का कारण बनेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर हानिकारक रहेगा।
यह भी पढ़ें: शनि अपनी राशि में हुए उदय, इन 6 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, खरीदेंगे नई गाड़ी और प्रॉपर्टी
इन राशियों के लिए ठीक नहीं है मंगल का गोचर (Mangal Gochar)
वृषभ राशि
मंगल का गोचर वृषभ राशि के जातकों को उग्र बना सकता है। गाहे-बगाहे वाद-विवाद में उलझेंगे जिससे बनती बात बिगड़ सकती है। दिमाग को शांत रखें और किसी को कुछ भी कहने से बचें। अनावश्यक खर्चा बढ़ेगा जिससे आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ता खराब होगा। मां भगवती को लाल पुष्प चढ़ाने से अनुकूल फल मिलेंगे।
मिथुन राशि
मंगल का गोचर मिथुन राशि के लिए कई कठिन परिस्थितियों का निर्माण कर रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में होने वाले चेंजेज को हल्के में न लें। शारीरिक कमजोरी बनी रहेगी, कानूनी झंझटों में फंस सकते हैं। किसी गलत निर्णय के चलते मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 7 बार हनुमानचालीसा का पाठ करने से सब कुछ ठीक होगा।
यह भी पढ़ें: 15 मार्च को टूटेगी सूर्य-शनि की युति, इन 3 राशियों का पलट जाएगा समय, होगी मौज
कर्क राशि
यह गोचर कर्क राशि के लिए विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है। किसी लंबी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। अत्यधिक वर्कलोड के कारण तनावग्रस्त तथा चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं। मंगल के उपाय के रूप में दाएं हाथ में तांबे का कड़ा पहनना ठीक रहेगा।
धनु राशि
पार्टनरशिप में भूल कर भी काम न करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी की खराब तबियत के चलते परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर सावधानी रखें अन्यथा नौकरी जाने का भी खतरा है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में गुड़-चने का भोग लगाएं।
कुंभ राशि
मंगल का गोचर किसी भी तरह से कुंभ राशि के लिए शुभ नहीं रहेगा। संतान के साथ विवाद हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें, उन पर भरोसा रखें नहीं तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। छोटी कन्याओं को भोजन कराकर लाल चुनरी देने से राहत मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Shani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
9 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर भद्रा के साथ पंचक का साया, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक 26 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines