Mangal Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल का गोचर 2 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. मंगल यहां 24 सितंबर तक यानी पूरे 22 दिन रहेंगे. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और एक्शन का ग्रह माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, विस्तार और समृद्धि से जुड़े हैं. ऐसे में मंगल का गुरु के नक्षत्र में जाना कई मामलों में पॉजिटिव बदलाव लाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ होता हैं. खासकर वे काम जो किसी वजह से अटक गए थे, उनमें फिर से हलचल शुरू हो सकती है यानी जिस प्रोजेक्ट को आप कब से टाल रहे हैं, उसे दोबारा ट्रैक पर लाने का मौका मिल सकता है. इसकी साथ ही करियर और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिलती है और आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं और धन संबंधी मामलों में प्रगति होती है. मंगल के इस नक्षत्र गोचर का यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह उनका एक तरह से बेस्ट टाइम भी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं और धन और मान-सम्मान बढ़ेगा?
मंगल नक्षत्र गोचर: मेष राशिफल
मंगल का यह गोचर आपको एक्शन मोड में ला सकता है. लंबे समय से अटका कोई काम फिर से शुरू हो सकता है. करियर में खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का मौका मिलेगा और आपकी यही पहल आगे बड़ा फायदा दे सकती है. जॉब में नया रोल या कोई अहम प्रोजेक्ट मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को सीरियसली लिया जाएगा. बिजनेस में पुराने कॉन्टैक्ट फिर काम आ सकते हैं और किसी जरूरी डील पर बात आगे बढ़ सकती है. पैसों के मामले में कमाई का नया रास्ता खुल सकता है. बस जोश में आकर फालतू खर्च करने से बचें. भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त का सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशन में खुलकर बात करना आपके लिए अच्छा रहेगा. बस बहस के टाइम गुस्से को कंट्रोल में रखें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan Rashifal: चंद्र ग्रहण से केवल हानि नहीं, इन 3 राशियों को हो सकता है लाभ, इनमें कहीं आप भी तो नहीं
मंगल नक्षत्र गोचर: वृषभ राशिफल
यह गोचर पैसों के मामले में आपके लिए अच्छा रह सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल मौका मिल सकता है. अटका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है. जॉब वालों को सैलरी, इंसेंटिव या नई जिम्मेदारी से फायदा हो सकता है. बिजनेस में कमाई बढ़ाने का नया तरीका मिल सकता है. फैमिली से जुड़ा कोई पुराना आर्थिक मामला भी सुलझ सकता है. पैसों को लेकर आपकी सोच अब ज्यादा डिसिप्लिन्ड रहेगी. लेकिन कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले बजट जरूर देख लें. सोशल सर्कल में आपकी वैल्यू बढ़ सकती है और कोई पुराना जानकार आपको काम की जरूरी जानकारी दे सकता है. लव रिलेशन में भरोसा और मजबूत होगा. बस पैसों की टेंशन को रिश्ते पर हावी न होने दें. फैमिली में आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. सही प्लानिंग से आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बेहतर होगी.
---विज्ञापन---
मंगल नक्षत्र गोचर: कन्या राशिफल
मंगल का यह गोचर करियर में तेजी ला सकता है. वर्क प्लेस पर ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपका टैलेंट साफ दिखेगा. बॉस या सीनियर आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. अगर लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार है तो हलचल शुरू हो सकती है. जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छा मौका मिल सकता है. बिजनेस में काम का दायरा बढ़ सकता है. हालांकि, हर ऑफर को तुरंत हां मत बोलें और पेपर व टर्म्स ध्यान से पढ़ें. पैसों के मामले में धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है. फैमिली में आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ की चर्चा होगी. पार्टनर आपके फैसलों में प्रैक्टिकल सपोर्ट देगा. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में फोकस का फायदा मिल सकता है. इस टाइम आपकी कंसिस्टेंसी ही आपका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगी.
यह भी पढ़ें: Food Prayer: सदियों पुरानी है भोजन से पहले अन्न को प्रणाम करने की परंपरा, जानें धार्मिक महत्व और लाभ
---विज्ञापन---
मंगल नक्षत्र गोचर: धनु राशिफल
यह गोचर आपके लिए मिलकर आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है. नई पार्टनरशिप या कोलैबोरेशन शुरू हो सकता है. जॉब में क्लाइंट डीलिंग वालों को खास फायदा मिल सकता है. कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है. हर चीज अकेले करने की कोशिश न करें. सही लोगों का साथ आपको तेजी से आगे ले जा सकता है. पैसों के लिए नया इनकम सोर्स बनाने का आइडिया काम आ सकता है. हालांकि, इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी से बचें. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. सिंगल लोगों की किसी इंटरेस्टिंग इंसान से मुलाकात हो सकती है. फैमिली में किसी करीबी का सपोर्ट मिलेगा और सोशल सर्कल में आपकी पहचान भी मजबूत होगी. सही पार्टनरशिप इस गोचर का बड़ा फायदा बन सकती है.
मंगल नक्षत्र गोचर: कुंभ राशिफल
यह गोचर आपके लिए ग्रोथ और नए चांस लेकर आ सकता है. नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स को एग्जाम या हायर स्टडीज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी स्पेशलाइज्ड कोर्स में एडमिशन का रास्ता खुल सकता है. करियर में आपकी क्रिएटिव सोच खूब काम आएगी. टेक, रिसर्च, एजुकेशन या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस वालों को नए मार्केट या ऑडियंस तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा. पैसों में शुरुआत थोड़ी छोटी हो सकती है, लेकिन आगे इसका फायदा बड़ा मिल सकता है. किसी मेंटर या एक्सपीरियंस्ड इंसान की सलाह काम आएगी. ट्रैवल से जुड़ा कोई काम भी आगे बढ़ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर आपके फ्यूचर प्लान को सपोर्ट करेगा. फैमिली में आपकी कामयाबी से माहौल अच्छा रहेगा. बस एक साथ बहुत सारे काम मत पकड़ें. जहां ज्यादा पोटेंशियल दिखे, उसी दिशा में पूरा फोकस करना बेहतर रहेगा.
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---