Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर से 3 राशियों के बदलेंगे हाल, राशि परिवर्तन करने से शुरू होंगे इनके अच्छे दिन

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करने से राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह की स्थिति में बदलाव से इन राशियों के दिन बदलेंगे.

Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि से धनु राशि में होगा. धनु राशि में प्रवेश पर नक्षत्र में भी परिवर्तन होगा. मंगल ग्रह धनु राशि में केतु क मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. मंगल ग्रह का यह गोचर 7 दिसंबर, 2025 दिन रविवार को रात 8 बजकर 27 मिनट पर होगा. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा. इन्हें लाभ होगा. चलिए मंगल की स्थिति में परिवर्तन से किन्हें लाभ होगा जानते हैं.

विज्ञापन

मंगल की स्थिति में परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा. जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी खोज पूरी होगी. आपको नौकरी और कारोबार में फायदा होगा इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मंगल की स्थिति में परिवर्तन से मेष राशि वालों को लाभ होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा. आध्यात्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. वृश्चिक वालों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. किसी पुराने लेन-देन से परेशान हैं तो वह पूरा होगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा. आपके लिए यह लाभकारी सिद्ध होगा. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं इसके साथ ही आपका मन हल्का होगा. आपके लिए नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ