Mars Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को विशेष स्थान दिया गया है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जब-जब मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर 12 राशियों की शक्ति, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास पर होता है। साथ ही धन-संपत्ति और मान-सम्मान में भी कमी व बढ़ोतरी होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, खुशियों के प्रतीक दिवाली से पहले 28 अक्टूबर 2024 को शाम 04 बजकर 24 मिनट पर मंगल देव ने कर्मफल दाता शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर किया है। मंगल के इस बार गोचर करने से जहां कुछ राशियों को लाभ होगा, तो कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ने भी वाली हैं। चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के जीवन में दिवाली के बाद खुशियों का वास रहेगा।
मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
दिवाली के बाद का समय मेष राशि के जातकों के लिए यादगार रहेगा। दुकानदारों की सेल में वृद्धि होगी, जिससे मोटा मुनाफा होगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें उनका बॉस 2 से 3 दिन के लिए छुट्टी दे सकता है। इसके अलावा सैलरी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। बीते कई समय से जिन लोगों की सेहत अच्छी नहीं थी, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!
तुला राशि
साल 2024 खत्म होने से पहले मंगल देव के विशेष आशीर्वाद से तुला राशि के जातकों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। शादीशुदा कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और प्यार के मीठे पल पार्टनर के साथ बिताने का मौका मिलेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों की किसी मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है, जहां पर सैलरी में भी इजाफा होगा। इसके अलावा पद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। शेयर बाजार में पैसा लगाना इस समय तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। भविष्य में मोटा मुनाफा होगा।
कुंभ राशि
आने वाला समय कुंभ राशि के जातकों के लिए यादगार रहेगा। बिजनेस पार्टनर के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। संबंधों में गहराई आने से शादीशुदा कपल को मानसिक शांति मिलेगी। कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई सभी योजनाएं सफल होंगी। आय के स्रोत खुलने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। बड़े बुजुर्गों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द से राहत मिलेगी। जो लोग अभी पढ़ रहे हैं, उनके लिए भी आने वाला समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: इन 3 राशियों की नोट से भरेगी झोली, षडाष्टक योग करेगा मालामाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
13 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
14 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
17 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines