---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे कर्क में गोचर; ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ, होगी पैसों की बारिश!

Mangal Gochar 2024: पराक्रम और साहस के कारक ग्रह मंगल 20 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति का ये गोचर अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष शास्त्र में खास स्थान है, जो व्यक्ति को पराक्रम, शक्ति, साहस, ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं। जिन जातकों के ऊपर मंगल की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। खासतौर पर व्यक्ति निडर बनता है। हालांकि जब-जब मंगल का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका अच्छा और बुरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 3 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के सेनापति यानी मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव हर एक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर और सेहत पर पड़ेगा। परन्तु तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए मंगल का ये राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के राशिफल के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर जल्द पैसों की बारिश होने वाली है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल का गोचर होना इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। समय-समय पर जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव होंगे। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे मानसिक स्थिति सही रहेगी। युवा वर्ग खुद को पहले से ज्यादा धैर्यवान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के आय के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

---विज्ञापन---

तुला राशि

मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की सहकर्मियों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। इसी के साथ बॉस के साथ संबंध भी मधुर होंगे। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी सेल में इजाफा होगा। इसी के साथ मुनाफा भी डबल हो सकता है। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ घूमने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

ग्रहों के सेनापति मंगल के गोचर का सकारात्मक असर कुंभ राशि के जातकों के कामकाज पर पड़ेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को कारोबार में जल्द अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जल्द ही आय में वृद्धि हो सकती है। जिन लोगों की दोस्तों से लड़ाई चल रही है, उनकी मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कार्तिक मास में 12 राशियों का होगा कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 12:27 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola