Mangal Gochar: मई माह में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर हो रहा है। इसी क्रम में मंगल ग्रह ने भी 10 मई 2023 (बुधवार) को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल को वैदिक ज्योतिष में सेनापति की संज्ञा दी गई है। यह पराक्रम, साहस और बल का कारक ग्रह है। यही कारण है कि किसी भी जन्मकुंडली को देखते समय मंगल की स्थिति को अत्यन्त महत्व दिया जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार मंगल का यह गोचर सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। यह कुछ लोगों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ फलदायक रहेगा। मंगल के इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए निम्न ज्योतिषीय उपाय करना उपयुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय (Mangal Gochar)
- यदि जन्मकुंडली में मंगल अशुभ हो तो गोचर के समय हनुमानजी या कार्तिकेय की आराधना करना शुभ रहता है। इससे प्रतिकूल मंगल भी शुभ असर देने लगता है।
- मंगल को अनुकूल बनाने के लिए लाल मसूर की दाल, तांबे के बर्तन, मूंगा, गुड़, गेंहू आदि का दान करना चाहिए।
- प्रतिदिन 21 बार हनुमानचालीसा का पाठ करने से भी मंगल का अशुभ प्रभाव दूर होता है। इस उपाय से व्यक्ति का भाग्योदय भी होता है।
यह भी पढ़ें: Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
- कुछ ज्योतिषी अशुभ मंगल से बचने के लिए मूंगा धारण करने की सलाह देते हैं। हालांकि इसके लिए जन्मकुंडली में सभी ग्रहों की स्थिति अवश्य देख लेनी चाहिए।
- मंगलवार का व्रत करना भी मंगल को अनुकूल बनाता है। व्रत के साथ ही यदि सुंदरकांड का पाठ करें या राम नाम का 1100 बार जप करें तो अधिक फल मिलता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines