Mangal Gochar 2026: 21 जून 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इस दिन ये गोचर सुबह 12 बजकर 7 मिनट पर होगा, जिससे पहले मंगल देव मेष राशि में भ्रमण कर रहे होंगे. हालांकि, मंगल का ये गोचर कई राशियों के जातकों के लिए आर्थिक और शारीरिक दृष्टि से सही नहीं रहेगा. इसके अलावा मानसिक परेशानियां भी कुछ राशियों की कम नहीं होंगी. दरअसल, मंगल को अग्नि तत्व का कारक माना जाता है, जिसके गोचर के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना अक्सर करना पड़ता है.

चलिए जानते हैं 21 जून 2026 को होने वाले मंगल गोचर से किन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. साथ ही आपको मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में पता चलेगा.

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सही समय पर पैसे न मिलने के कारण आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा पड़ोसियों से झगड़ा होने के भी योग हैं. इस दौरान आपकी कोई प्यारी चीज खो सकती है, जिसके न मिलने से आपको बहुत दुख होगा. साथ ही आप किसी अपने का दिल दुखाएंगे. सेहत की बात करें तो उसमें सुधार न होने के कारण मानसिक शांति नहीं मिलेगी.

---खबर नीचे जारी है---

  • उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि

इस दौरान आपकी कोई बहुत बड़ी गलती घर वालों के सामने आ सकती है, जिसके कारण न सिर्फ आपके मान-सम्मान में कमी आएगी, बल्कि रिश्ते भी काफी हद तक प्रभावित होंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा गिरावट महसूस होगी. यात्राएं भी इस दौरान सफल नहीं होंगी.

---खबर नीचे जारी है---

  • उपाय- नियमित रूप से लाल रंग की चीजों का दान करें.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

लंबी दूरी की यात्रा करना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा. अधिकतर समय आप परेशान रहेंगे. साथ ही स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, ऐसे में झगड़ा होने की संभावना प्रबल रहेगी. यदि घर में मरम्मत का काम चल रहा है तो उसमें देरी हो सकती है. इस दौरान पैसों की कमी का सामना भी कामकाजी लोगों को करना होगा.

---खबर नीचे जारी है---

  • उपाय- मंगलवार के दिन व्रत रखें और बजरंगबली की पूजा करें.

ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.