Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह का खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को साहस, भूमि, पराक्रम, युद्ध, ऊर्जा, शक्ति, सेना और शौर्य आदि का कारक ग्रह भी माना गया है, जो एक राशि से दूसरी में गोचर करने के लिए करीब 45 दिनों का लंबा समय लेते हैं। इस समय मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं, जो आज से 21 दिन बाद राशि परिवर्तन करेंगे।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं साल 2025 में मंगल के पहली बार चाल बदलने से किन तीन राशियों के सभी दुख-दर्द दूर हो सकते हैं।
मंगल गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!
मेष राशि
ज्योतिष के मुताबिक, मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों के ऊपर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है। साल 2025 के पहले मंगल गोचर से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। छात्रों की ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, नए वर्ष में जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। कारोबारी, नौकरीपेशा और दुकानदारों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जिसके कारण वो नई संपत्ति खरीद सकते हैं। शादीशुदा जातकों का पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: व्याघात योग बढ़ाएगा 3 राशियों के प्रेम जीवन में टेंशन, 1 को टूटेगा दिल!
कर्क राशि
मंगल गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। किसी पुरानी बीमारी के दर्द से नौकरीपेशा जातकों को साल 2025 में मुक्ति मिल सकती है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 30 से ज्यादा है, नए साल में उनका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। अविवाहित जातकों का रिश्ता परिवारवालों के आशीर्वाद से नए वर्ष में तय हो सकता है।
वृश्चिक राशि
मेष के अलावा वृश्चिक राशि के ऊपर भी मंगल देव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि में मंगल घर पर या अधिवास में विराजमान रहते हैं। आज से 21 दिन बाद मंगल गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को खास फायदा होगा। छात्र खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे वो हर मुश्किल स्थिति का सामना आसानी से कर लेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारियों के काम में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों के इनकम के सोर्स में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
13 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines