---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2025: 21 दिन बाद इन 3 राशियों के जीवन से दुख-दर्द होंगे दूर! मंगल करेंगे राशि परिवर्तन

Mangal Gochar 2025: आज से 21 दिन बाद ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ की टेंशन बढ़ेगी। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए ये गोचर शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह का खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को साहस, भूमि, पराक्रम, युद्ध, ऊर्जा, शक्ति, सेना और शौर्य आदि का कारक ग्रह भी माना गया है, जो एक राशि से दूसरी में गोचर करने के लिए करीब 45 दिनों का लंबा समय लेते हैं। इस समय मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं, जो आज से 21 दिन बाद राशि परिवर्तन करेंगे।

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं साल 2025 में मंगल के पहली बार चाल बदलने से किन तीन राशियों के सभी दुख-दर्द दूर हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

मंगल गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!

मेष राशि

ज्योतिष के मुताबिक, मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों के ऊपर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है। साल 2025 के पहले मंगल गोचर से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। छात्रों की ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, नए वर्ष में जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। कारोबारी, नौकरीपेशा और दुकानदारों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जिसके कारण वो नई संपत्ति खरीद सकते हैं। शादीशुदा जातकों का पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: व्याघात योग बढ़ाएगा 3 राशियों के प्रेम जीवन में टेंशन, 1 को टूटेगा दिल!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मंगल गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। किसी पुरानी बीमारी के दर्द से नौकरीपेशा जातकों को साल 2025 में मुक्ति मिल सकती है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 30 से ज्यादा है, नए साल में उनका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। अविवाहित जातकों का रिश्ता परिवारवालों के आशीर्वाद से नए वर्ष में तय हो सकता है।

वृश्चिक राशि

मेष के अलावा वृश्चिक राशि के ऊपर भी मंगल देव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि में मंगल घर पर या अधिवास में विराजमान रहते हैं। आज से 21 दिन बाद मंगल गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को खास फायदा होगा। छात्र खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे वो हर मुश्किल स्थिति का सामना आसानी से कर लेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारियों के काम में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों के इनकम के सोर्स में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 30, 2024 02:21 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola