Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति जब किसी पर मेहरबान हो जाते हैं तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली रहती है। हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। घर में मंगल कार्यक्रम हो सकते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए मंगल ग्रह द्वारा एक ही राशि में फिर से प्रवेश करने के लिए 18 महीने का समय लगाया जाता है। एक निश्चित अवधि के बाद मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर लेते हैं। लगभग 1 या डेढ़ महीने के बीच में एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में कर्क राशि में मंगल ग्रह विराजमान हैं। आगामी दिनों में कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
द्रिक पंचांग के अनुसार सूर्य की राशि सिंह में मंगल प्रवेश करेंगे। जून के महीने में मंगल गोचर करेंगे। 7 जून, शनिवार को तड़के सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर सिंह राशि में मंगल गोचर करेंगे। इसके साथ ही किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर मंगल की खास मेहरबानी रहेगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे। जिस कार्य को करना चाहेंगे, उसमें तरक्की हासिल कर सकेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होते नजर आएंगे। धर्म संबंधित कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर करना फलदायक रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप जिस काम को करने का ठान लेंगे उसमें सफल होंगे।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: अक्षय तृतीया से पहले 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धर्म संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गरीब लोगों की मदद करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
36 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines