Grah Gochar 2025: इन 4 राशि वालों को मालामाल कर देंगे मंगल, गोचर से दूर होगा हर अमंगल!

Grah Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल आगामी 3 अप्रैल को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। इन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद शानदार समय लेकर आएगा।

mangal gochar 2025

मंगल बनाएंगे धनवान

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये अग्नि तत्व से संबंधित होते हैं। इसी कारण इनको अंगारक, भौम यानि भूमि पुत्र भी कहा जाता है। सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते हैं। इसी प्रकार मंगल भी हर 45 दिनों के अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं। अभी मंगल मिथुन राशि में मौजूद हैं।

आगामी 3 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार की सुबह 1 बजकर 56 पर मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल कर्क राशि में नीच के होते हैं क्योंकि कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। इस कारण मंगल के गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए यह बेहद शुभ और कुछ राशि वालों के लिए यह अशुभ परिणाम देने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। इस कारण मंगल के गोचर का असर इस राशि वालों के चौथे भाव पर पड़ेगा। इसके कारण पारिवारिक सुख बढ़ेगा। इसके साथ ही संपत्ति संबंधित भी लाभ आपको हो सकता है। नया घर और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। घरेलू सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर 12वें भाव पर असर डालेगा। इससे विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ मिल सकता है। जो लोग विदेश में बसना चाहते हैं, उनके लिए समय काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि वालों को अचानक से धनलाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में मंगल के गोचर का असर काफी पॉजिटिव रहने वाला है। इस दौरान आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा। आपको अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आप भाग ले सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट्स हैं तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको इस दौरान मनचाहे कॉलेज या स्कूल में प्रवेश मिल सकता है। अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपका यह सपना भी सच हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के पंचम भाव में यह गोचर होगा। इस कारण अगर आप स्टूडेंट्स हैं तो आपको सक्सेस मिलने की पूरी संभावना है। आपको संतान से भी सुख प्राप्त होगा। लव रिलेशनशिप में मजबूती आ सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ