---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण पर लगेगा इन 4 राशियों का जैकपॉट, हर काम में होगा लाभ!

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च 2025 को साल को पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण के समय शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में होंगे। इस कारण यह चंद्रग्रहण कुछ राशि वालों के लिए बेहद अच्छा समय लेकर आने वाला है।

---विज्ञापन---

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च 2025 होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। इस समय केतु कन्या राशि में ही विराजमान हैं। चंद्रग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। वहीं, ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा जब एक दूसरे से विपरीत राशियों में होते हैं तब चंद्रग्रहण लगता है।

14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आ जाएंगे और चंद्रमा मीन से 7वीं राशि कन्या में मौजूद होंगे। अगर कुंडली के चार्ट में मीन राशि को लग्न में रखा जाए तो 7वें भाव में कन्या राशि आती है। ऐसे में चंद्रमा, सूर्य के सामने भाव में एक सीध में आ जाएंगे। इसके साथ ही अगर चंद्रमा राहु और केतु के समीप आ जाए और पूर्णिमा का दिन हो और सूर्य-चंद्रमा के साथ लगभग 15 से 18 डिग्री पर हो तो चंद्रग्रहण लगता है। इस कारण ज्योतिष दृष्टि से भी चंद्र ग्रहण होगा।

---विज्ञापन---

इन राशियों को होगा लाभ

चंद्रग्रहण 14 मार्च को पड़ रहा है। इस समय शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। हालांकि शनि अभी अस्त हैं, इस कारण ज्यादा तो नहीं पर भी कुछ राशि वालों को लाभ इस चंद्रग्रहण के दौरान मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस चंद्रग्रहण से लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको धन का लाभ होगा। अगले एक माह के अंदर बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होने के योग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट मिलने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

शनिदेव के शश राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। इसके साथ ही एक महीने के भीतर आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार में तरक्की हो सकती है। यह समय वैवाहिक जीवन के लिए भी शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को धन संपत्ति से लाभ होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। गिफ्ट और सम्मान मिलेगा। कहीं इंवेस्टमेंट करने की सोच में हैं तो यह समय आपके लिए परफेक्ट रहेगा। प्रॉपर्टी से रिलेटेड कुछ करेंगे तो आपको लाभ होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शनिदेव के शश राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी करते हैं तो आपको अच्छी जगह से ऑफर आ सकता है। व्यापार की स्थिति सुधरेगी और चारों ओर से लाभ ही लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Budh Vakri 2025: बढ़ेगा बैंक-बैलेंस और बेहतर होगी लव लाइफ, इन 4 राशि वालों का जीवन संवारेंगे वक्री बुध!

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 01:19 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola