Mangal Gochar 2025: मंगल देव को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान दिया गया है, जो संपत्ति, वीरता, साहस, सेना, आत्मविश्वास, युद्ध, पुलिस, पराक्रम, बिजली, भाई, जमीन और प्रशासनिक नेतृत्व आदि के स्वामी हैं। इसलिए जब भी मंगल देव की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। जहां कुछ लोगों की परेशानियों का अंत होता है, तो कुछ को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार मंगल गोचर किन तीन राशियों का तनाव बढ़ाएगा।
किस समय मंगल करेंगे कर्क में गोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 56 मिनट पर मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है। जब भी मंगल का गोचर कर्क राशि में होता है, तो वो यहां नीच अवस्था में विराजमान होते हैं। बता दें कि जब मंगल नीच के होते हैं, तो वो कमजोर यानी बलहीन होते हैं, जिसके कारण राशियों पर गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Video: केतु-मंगल पलटेंगे इस राशि का भाग्य, कारोबारियों का साझेदारों से होगा विवाद!
ये 3 राशियों रहेंगी परेशान!
वृषभ राशि
मंगल के कर्क राशि में नीच अवस्था में जाने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर इसका भारी प्रभाव पड़ेगा। युवाओं के करियर में रुकावटें आएंगी, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन टल सकता है। व्यापारियों को विरोधियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धन हानि होने की भी पूरी संभावना है। घरवालों के बीच वाद-विवाद बढ़ सकते हैं, जिसके कारण घर के अधिकतर लोग परेशान रहेंगे। सिरदर्द और पेट से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उम्रदराज जातकों को परेशान कर सकती हैं।
मिथुन राशि
मंगल के गोचर के कारण सबसे ज्यादा परेशानी इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों को होने वाली है। क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ने के कारण छात्रों की आए-दिन माता-पिता से अनबन होती रहेगी। शादीशुदा जातकों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कपल के बीच दूरियां आने की संभावना है। धन की कमी के कारण नौकरीपेशा जातक परेशान रहेंगे। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उम्रदराज जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। कार धीमे चलाएं। नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।
तुला राशि
मंगल गोचर का नकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कारोबारियों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसके कारण छोटी-छोटी बातों पर बिजनेस पार्टनर से झगड़े होने की संभावना है। दुकानदारों के अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें, नहीं तो वो आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, जिसके कारण आपको जॉब से भी निकाला जा सकता है। परिवार में अशांति रहेगी। विशेषकर माता-पिता से मतभेद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: इन 3 राशियों के लिए अनलकी रहेगा चंद्र गोचर, बिगड़ेंगे बने-बनाए काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines