---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2025: वक्री मंगल करेंगे मिथुन में प्रवेश, चमकेगी 5 राशियों की किस्मत; बुध भी होंगे मेहरबान!

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 21 जनवरी, 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वक्री अवस्था में ग्रहों के सेनापति मंगल का यह गोचर 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी होगा और इनपर बुध भी मेहरबान होंगे जिससे करियर, धन और रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं और वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। वे 7 दिसंबर, 2024 को वक्री हुए थे और कुल 80 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। अपनी उल्टी चाल चलते हुए मंगलवार 21 जनवरी, 2025 की सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जो बुध ग्रह की राशि है। मंगल का वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्व रखता है।

मिथुन राशि में वक्री मंगल गोचर का ज्योतिष महत्व

सैद्धांतिक रूप से जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह अपनी सामान्य गति के विपरीत दिशा में चलने लगता है। यह ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, क्योंकि वक्री अवस्था के दौरान ग्रहों की ऊर्जा काफी बढ़ जाती है। मान्यता है कि इस दौरान ग्रहों की फल देने की शक्ति अनिश्चित रहती है। कहा जाता है कि वक्री स्थिति में मंगल किसी जातक कंगाल से करोड़पति और करोड़पति को रोडपति भी बना सकते हैं। लेकिन यह भी कहा जाता है कि मंगल जब मिथुन राशि में वक्री होते हैं, तो व्यक्ति के संचार कौशल पर असर पड़ता है। कुछ मामलों में, यह गोचर व्यक्ति को अधिक मेहनती और दृढ़निश्चयी बना सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

मिथुन राशि में वक्री मंगल गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के आकलन के मुताबिक 21 जनवरी 2025 को होने वाला मंगल का वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने की संभावना है, क्योंकि बुध भी इन राशियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। यह गोचर करियर, धन, शिक्षा और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम लाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही मंगल का वक्री गोचर हो रहा है, इसलिए यह राशि सबसे अधिक प्रभावित होगी। करियर में नई ऊंचाईयां मिलेंगी। विशेष रूप से मीडिया, मार्केटिंग, संचार और लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए मंगल शुभ ग्रह है, और इसका मिथुन राशि में गोचर लाभकारी रहेगा। नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस में सुधार होगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि बुध ग्रह से नियंत्रित और शासित होती है और वक्री मंगल का गोचर बुद्धि और संवाद कौशल को बढ़ाएगा। नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार और निवेश से लाभ होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। रिश्तों में सामंजस्य और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। सावधानी से अपने खर्चों को नियंत्रित करें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर जीवन में नई दिशाओं को खोल सकता है, जिससे उनका भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबी अवधि के निवेश लाभ देंगे। संपत्ति खरीदने का समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यपूर्वक निर्णय लें और लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। वक्री मंगल का मिथुन में गोचर इनके लिए आर्थिक और करियर के क्षेत्र में लाभकारी रहने के योग दर्शा रहा है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के यहां धन की बारिश होगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंधों में सामंजस्य रहेगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी। काम का तनाव कम होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 18, 2025 10:37 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola