---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2025: नक्षत्रों के राजा के घर में विराजमान हुए मंगल, इन 7 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

मंगल ग्रह शनिवार 12 अप्रैल, 2025 की सुबह में पुनर्वसु से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल ग्रह के इस गोचर का असर 7 राशियों के जातकों के लिए यह काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, इन राशियों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक असर होंगे?

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल ग्रह हनुमान जयंती के दिन शनिवार 12 अप्रैल, 2025 की सुबह में 6 बजकर 32 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह नक्षत्र कर्क राशि में स्थित है और इसके स्वामी शनि हैं। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में इसे सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में मंगल को शक्ति, पराक्रम, ऊर्जा, साहस, युद्ध और नेतृत्व का प्रतीक माना गया है और इनका संबंध हनुमान जी से भी माना जाता है।

पुष्य नक्षत्र का महत्व

पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला, ऊर्जा और शक्ति देने वाला. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह 27 नक्षत्रों में से सबसे शुभ नक्षत्र है। शास्त्रों में इस नक्षत्र के बारे वर्णन मिलता है कि यह नक्षत्र गाय के थन से निकले दूध जैसा पोषणकारी और लाभप्रद है। व्यापार और आर्थिक कार्यों की शुरुआत के लिए इस को सर्वोत्तम माना गया है। इन गुणों के कारण पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है।

---विज्ञापन---

पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर

पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि अनुशासन, न्याय और स्थिरता में वृद्धि करने वाले ग्रह हैं। मंगल ग्रह अभी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे नीच के माने जाते हैं। लेकिन, पुष्य नक्षत्र में होने के कारण उनके प्रभाव में शुभता का संचार होता है। मंगल ग्रह के इस गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 7 राशियों के जातकों के लिए यह काफी लाभकारी रहने के योग बना रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों में इस समय आपके भीतर नया आत्मविश्वास जागेगा और साहसिक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। नई यात्राएं और रोमांचक अनुभव आपके जीवन में ताजगी लाएंगे। भाई-बहनों का सहयोग आपके प्रयासों को बल देगा। करियर में कुछ नया शुरू करने के लिए यह एक अनुकूल समय है, जो भविष्य में सफलता के रास्ते खोलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आत्मबल इस समय बहुत मजबूत रहेगा, जिससे निर्णय लेना और कठिन परिस्थितियों का सामना करना आसान हो जाएगा। सेहत में सुधार नजर आएगा और पुरानी परेशानियां दूर होंगी। जो काम पहले अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं। नया घर या वाहन या दोनों खरीदने की संभावना बन रही है, जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय उनके लिए आंतरिक रूप से काफी फलदायी साबित हो सकता है। विदेश से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं या यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। छिपे हुए विरोधियों या समस्याओं पर विजय मिलेगी। ध्यान और आत्मविकास में रुचि बढ़ेगी, साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप अच्छी वित्तीय स्थिति बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय किस्मत उनका पूरा साथ दे रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अचानक कोई शुभ अवसर आपके सामने आ सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा संभव है, जो आपको मानसिक शांति देगी। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। पारिवारिक संबंध, खासकर पिता से जुड़ी बातें, बेहतर होंगी।

धनु राशि

जीवन में अचानक कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं, जो आपको आगे बढ़ने का नया रास्ता दिखाएंगे। पुराने मामलों से जुड़ा कोई आर्थिक लाभ, जैसे गुप्त धन या संपत्ति, मिल सकता है। जो लोग शोध या गहन अध्ययन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को उनकी मेहनत का फल इस समय स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। जो भी चुनौतियाँ सामने थीं, अब वे धीरे-धीरे सुलझती नजर आएंगी। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शत्रु या विरोधी भी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियाँ कम होंगी और ऊर्जा में सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक प्रेम जीवन में नए रंग भर सकते हैं और रिश्तों में नयापन आएगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई या किसी नई चीज़ को सीखने में फोकस बना रहेगा और परिणाम भी अच्छे आएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2025 04:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola