---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mars Transit 2025: चंद्र की राशि में मंगल करेंगे गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!

Mangal Gochar: साल 2025 में अप्रैल माह में मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय वो मिथुन राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं मंगल के इस बार गोचर करने से किन तीन राशियों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2025: मंगल देव को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है, जो साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति आदि के दाता हैं। इसके अलावा मंगल को मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी ग्रह भी माना जाता है, जो हर 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, वर्ष 2025 में सात बार मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं अप्रैल माह में किस दिन और किस समय मंगल देव की चाल बदलेगी।

किस समय होगा मंगल गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रात: काल 01 बजकर 56 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि का स्वामी ग्रह मन के दाता चंद्रमा को कहा जाता है, जो स्त्री, भावना और भौतिक सुख के दाता हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!

मंगल गोचर से किन राशियों का चमकेगा भाग्य?

कर्क राशि

चंद्र की राशि में मंगल गोचर से कर्क राशि के जातकों को अत्यंत लाभ होने की संभावना है। आय के स्रोतों में इजाफा होने से दुकानदारों की बचत में वृद्धि होगी। निवेश करना अप्रैल माह तक कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ और सेहत के लिहाज से आने वाला समय उत्तम रहेगा। करियर में जबरदस्त उन्नति होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मंगल गोचर का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। कोई गंभीर बीमारी इस समय होने की संभावना नहीं है। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रिश्तों में गहराई आएगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान अविवाहित लोग दोस्तों के साथ बना सकते हैं। कारोबारियों को बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है, जिससे वो अपनी मनपसंद चीज खरीद पाएंगे।

मीन राशि

चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल गोचर से मीन राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। घर में सकारात्मकता का वास होगा, जिससे परिवारवालों की सेहत और संबंधों में सुधार होगा। जिन लोगों का सपना है कि उनकी अपनी कार हो, उनका ये ख्वाब अप्रैल माह तक पूरा हो सकता है। बिजनेसमैन एक और संपत्ति खरीद सकते हैं। दुकानदारों का नई दुकान का सौदा पक्का होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2025 01:12 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola