Surya Mangal Gochar 2024: अगस्त के आखिरी हफ्ते में एक साथ 2 ग्रहों का गोचर होगा, जिस कारण कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं कि अगस्त में किस दिन और किस समय मंगल-सूर्य का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा? आपको उन 3 राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें मंगल-सूर्य की विशेष कृपा से लाभ होने वाला है।
अगस्त में कब होगा महागोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अगस्त 2024 को दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट पर मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 30 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को सूर्य देव अपनी चाल बदलेंगे। आत्मा के कारक ग्रह शुक्रवार के दिन दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर पू फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल और सूर्य के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; बरसेगा धन, मिलगी सफलता!
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि
मंगल-सूर्य के गोचर से मिथुन राशि के लोगों को आने वाले समय में धन लाभ हो सकता है। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिससे बिजनेस का विस्तार होगा। शादीशुदा लोगों के ससुराल वालों से रिश्ते अच्छे होंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मन में चल रही उथल-पुथल खत्म होगी। युवाओं की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क राशि
भाग्य का साथ मिलने के कारण अगस्त माह के आखिरी हफ्ते में कर्क राशि के लोगों के धन में वृद्धि हो सकती है। कारोबार से हो रहे मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आलस्य का त्याग करेंगे तो करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के ऊपर मंगल-सूर्य मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें करियर में सफलता मिल सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर में आनंद का माहौल बना रहेगा। पार्टनर से उपहार मिलने से शादीशुदा लोगों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। किसी बुजुर्ग से युवाओं को धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन होने के साथ-साथ करियर में उन्नति के भी योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Weekly Love Horoscope: 24 अगस्त से 30 अगस्त तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
14 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines