---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

54 दिनों तक 3 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा, 26 अगस्त से सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

Mangal Gochar 2024 Rashifal: मंगल ग्रह को शौर्य, ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है। जब मंगल की शुभ दृष्टि किसी राशि पर पड़ती है, तो जातक को कार्यक्षेत्र में सफलता, साहस और ऊर्जा मिलती है। आइए जानते हैं, उनके 26 अगस्त, 2024 से मिथुन गोचर में राशि परिवर्तन का राशियों पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे प्रभावशाली ग्रह मंगल समय-समय अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर देश-दुनिया, मौसम सहित सभी राशियों पर पड़ता है। सोमवार 26 अगस्त, 2024 से मंगल का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए नकारात्मक तो कुछ खास राशियों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। मंगल के मिथुन राशि में गोचर से 3 राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यापार में वृद्धि और व्यक्तिगत जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। बता दें कि मंगल ग्रह मिथुन राशि में 20 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं, ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल किन खास 3 राशियों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाले हैं?

मंगल के मिथुन गोचर का राशियों पर असर

ये भी पढ़ें: अर्जुन के बेटे इरावन के लिए श्रीकृष्ण ने क्यों लिया मोहिनी रूप, निभाया पत्नी का फर्ज…जानें पूरी कहानी

---विज्ञापन---

मेष राशि

मंगल ऊर्जा के कारक ग्रह हैं, वे आपमें सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ाएंगे। अपने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत कर पाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर आएंगे। आप नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपका गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप जीवन में नए रिस्क लेने से नहीं नहीं डरेंगे। कारोबारियों को जमकर लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बहुत मजबूत होने के योग हैं। आप प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखने में सफल होंगे।

कर्क राशि

आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। मंगलदेव आपमें साहस और आत्मविश्वास की मात्रा बहुत बढ़ा देंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई प्रतिष्ठित सामाजिक पुरस्कार मिल सकता है। प्राइवेट जॉब वालों की धन की आमद बढ़ने की प्रबल संभावना है। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। आप अपना मकान या जमीन खरीद सकते हैं। शेयर बाजार में पुराने निवेश का शानदार रिटर्न मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सहयोग बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति धन कमाने में होते हैं माहिर, गुरु बृहस्पति की रहती है विशेष कृपा

तुला राशि

मंगलदेव का राशि परिवर्तन और मिथुन राशि में गोचर आपके लिए बेहद ही फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होने के योग दर्शा रहा है। आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होंगे। धन का प्रवाह बढ़ेगा। कारोबारियों को किसी प्रोजेक्ट एक सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलेगा। यह यात्रा बेहद फलदायी साबित हो सकती है। व्यापार का विस्तार होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातक काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे, आपके काम की सराहना होगी। नौकरीपेशा जातक से उनके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 08, 2024 05:37 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola