Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल देव इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं। बता दें कि मंगल का यह परिवर्तन पिछले माह यानी 23 अप्रैल को हुआ था। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। बता दें कि अब ग्रहों के सेनापति फिर से अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मंगल का कब होगा राशि परिवर्तन
बता दें कि मंगल देव अब 1 जून को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि में मंगल देव करीब 12 जुलाई तक रहेंगे। उसके बाद फिर अपनी राशि परिवर्तन कर लेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही रूचक राजयोग का निर्माण हो जाएगा। ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों के लोग धनवान बन सकते हैं।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव की कृपा से धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होने वाला है। साथ ही इन्हें शुभ फल की प्राप्ति भी हो सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब मंगल का राशि परिवर्तन होगा उस समय धनु राशि के लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बना रहेगा। कोई भी कार्य पूरे एनर्जी के साथ करेंगे। किसी भी कार्य में फोकस बना रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक आस्था में मन लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे।
कर्क राशि
मंगल का मेष राशि में प्रवेश करते ही कर्क राशि वाले लोगों का सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश किए हैं उन्हें डबल का मुनाफा हो सकता है। कारोबार में जमकर लाभ होगा। कारोबारियों को कारोबार में अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है। मंगल के गोचर के दौरान कर्क राशि वाले लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर धन के मामले में लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान वृश्चिक राशि वाले लोगों के पास धन के आगमन हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य के सिलसिले से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- 3 महीने में लखपति बन जाएंगे ये 3 राशि वाले लोग, शनि की चाल दिलाएगी राजा के समान सुख
यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर जरूर करें ये विशेष कार्य, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
10 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
15 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines