Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल 2024 को मंगल, मीन राशि में प्रवेश करेगा। अभी मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल के गोचर से कई राशियों के जातकों की जिंदगी में खुशियां आ सकती हैं। उन्हें अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा उनके लिए तरक्की के भी नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा के भी योग बन रहे हैं।
आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके 3 दिन बाद अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: इन राशियों को प्यार के मामले में मिल सकता है धोखा, पढ़ें आज का लव राशिफल
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अप्रैल के बाद मेष राशि वाले जातकों की जिंदगी में खुशियों का आगमन हो सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो उस काम में भी आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपकी कुंडली में धन के भी योग बन रहे हैं। जिन लोगों का बिजनेस हैं, उन्हें मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि
तीन दिन बाद कर्क राशि वाले जातकों को अपने दोस्तों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर इस समय आपने अपने काम में 100% दिया, तो आने वाले समय में आपको उसका फल जरूर मिलेगा। इसके अलावा नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनकी कुंडली में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आने वाला समय वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा कारोबार में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। अगर इस समय आप अपनी क्षमताओं का अच्छे से इस्तेमाल करते हैं, तो भविष्य में आपको नाम और शोहरत दोनों मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines