बुध की राशि में मंगल का प्रवेश, चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; बटोरेंगे दोनों हाथ से पैसा

Mangal Gochar 2024: 26 अगस्त, 2024 को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर हो रहा है। यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियां के लिए यह गोचर बेहद शुभ फलदायी है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

mangal-gochar-2024

Mangal Gochar 2024: सोमवार 26 अगस्त, 2024 को जन्माष्टमी त्योहार के दिन ग्रहों के सेनापति अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगलदेव भगवान कृष्ण की एक प्रिय राशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी बुध हैं। मंगल ग्रह के वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में जाने से देश दुनिया सहित सभी राशियों पर असर होगा। लेकिन 3 राशियों पर इस राशि परिवर्तन का खास सकारात्मक प्रभाव होने के योग है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या पॉजिटिव बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

मिथुन में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मिथुन में मंगल गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में अनुकूलता आएगी। आप आपने काम में अधिक साहसी और निर्णायक बनेंगे। जॉब की तलाश कर रहे या नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप जिस भी फील्ड में काम करते हों, उसमें आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारियों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। मैरिड लाइफ में रोमांच आएगा। लव लाइफ में भी संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों में मिथुन में मंगल गोचर से अधिक आत्मविश्वास पैदा होगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। बेरोजगार जातकों के लिए नौकरी के योग बन रहे हैं। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो सकता है। प्राइवेट जॉब वालों की भी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा, जिसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रिश्तों को निभाने में आपका यकीन बढ़ेगा और सामाजिक दायरा बड़ा होगा। मैरिड लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी, वहीं लव लाइफ में गहराई आएगी।

धनु राशि

मिथुन में मंगल गोचर से धनु राशि के जातकों में अधिक उत्साह और जोश पैदा होगा। कारोबारियों के विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। यह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में विस्तार होगा। स्टूडेंट जातकों को हायर एजुकेशन के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। पैरेंट्स और टीचर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके उचित प्रयासों से धन के संकट दूर हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में एक नई शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे, रोमांच बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ