मंगल की अशुभ दृष्टि से इन 3 राशियों पर मंडराया सं​कट, धन हानि के बने योग!

Mars Transit 2024: मंगल देव को पराक्रम, शक्ति और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी मंगल की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इस बार किन-किन राशियों के लोगों को मंगल की अशुभ दृष्टि का सामना करना पड़ेगा।  

Mars Transit 2024

इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें...

विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर तक रहना होगा संभलकर

वैदिक पंचांग के अनुसार, अगस्त के महीने में मंगल देव ने अपनी शत्रु राशि मिथुन में गोचर किया था। जहां पर वह अक्टूबर माह तक मौजूद रहेंगे। लेकिन इस बीच 16 सितंबर 2024 को मंगल का अंश बल 12 डिग्री पर होगा, जिसके कारण मंगल देव पूर्ण युवा अवस्था में आ जाएंगे। जहां इसका शुभ फल कुछ लोगों को मिलेगा, तो कुछ लोगों को धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में तीन राशियों के लोगों को 16 सितंबर 2024 तक बेहद संभलकर रहना होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

मिथुन राशि

मंगल की अशुभ दृष्टि से 16 सितंबर 2024 तक मिथुन राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं के करियर में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। वहीं जो लोग खुद का काम करते हैं, उन्हें आने वाले कुछ दिनों तक मानसिक तनाव रहेगा। इसके अलावा पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। जिन लोगों ने इस साल प्रतियोगी परीक्षा का पेपर दिया था, उन्हें अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगल देव के पूर्ण युवा अवस्था में होने से सिंह राशि के जातकों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कारोबारियों को उनके विरोधियों के कारण धन हानि हो सकती है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें भी बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल नहीं होंगे, जिसकी वजह से माता-पिता की डांट का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

16 सितंबर 2024 तक तुला राशि के लोगों को मंगल की अशुभ दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। यदि सोच-समझकर निवेश नहीं किया, तो भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। कारोबारियों का बिजनेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कामकाज पर पड़ेगा। युवाओं का विदेश जाने का सपना भी टूट सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ