Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल जमीन, वाहन (गाड़ी), साहस और ऊर्जा, शौर्य और पराक्रम, भाई आदि के कारक ग्रह हैं। कुंडली में मंगल का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कहते हैं, मंगल सही है तो सब मंगलमय है। वे कुंडली की दो राशियां मेष और वृश्चिक के स्वामी हैं। मकर इनकी उच्च राशि और कर्क नीच राशि है। मंगल के राशि परिवर्तन का जीवन के हर क्षेत्र पर असर पड़ता है। साल 2024 में मंगल अपना राशि परिवर्तन कर स्वराशि मेष में गोचर करेंगे। यह मंगल गोचर शनिवार 1 जून, 2024 को दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट पर होगा। मंगल गोचर 2024 का असर 7 राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर पड़ेगा?
मंगल गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर मंगल गोचर का प्रभाव काफी सकारात्मक और भाग्योदय करने वाला हो सकता है। धार्मिक वस्तुओं के व्यवसाय से जुड़े जातक अच्छा लाभ कमाएंगे। अच्छी इन्क्रीमेंट के साथ नौकरी में प्रमोशन और अपने जिले में ट्रांसफर होने के योग हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर मंगल गोचर का प्रभाव बहुत अनुकूल रहने वाला है। खानपान और केमिकल के व्यवसायियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। धन की आमद बढ़ेगी। डॉक्टरी पेशा से जुड़े लोग धन और प्रतिष्ठा दोनों पाएंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर मंगल गोचर का प्रभाव उनकी किस्मत को चमकाने वाला सिद्ध हो सकता है। नौकरी, व्यापार, शिक्षा, करियर, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति होगी। आमदनी बढ़ेगी और आय के नए-नए स्रोत खुलेंगे।
तुला राशि
मंगल गोचर तुला राशि के जातकों के लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आने वाला है, जो उनके लिए लाभकारी होगा। पैतृक संपत्ति से आमदनी बढ़ेगी। वाहन और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जातक जबरदस्त मुनाफे में रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
जून 2024 में मंगल गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने के योग बना रहा है। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को अच्छा धन लाभ होगा। साझेदारी में चल रहे व्यापार से अच्छी कमाई होगी। स्टूडेंट्स के करियर में नया और सकारात्मक मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर मंगल गोचर का प्रभाव उनके रुके हुए कामों को पूरा होने के योग बना रहा है। किसी दिया हुआ भारी कर्ज ब्याज समेत वापस मिलने की संभावना है। बड़े भाई की मदद से नया काम शुरू हो सकता है। मकान की नींव रखने का यह सही समय है।
ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजकुमार बुध का स्वराशि ‘मिथुन’ में गोचर, चमकेगी 7 राशियों की किस्मत
कुंभ राशि
मंगल गोचर का कुंभ राशि के जातकों के लिए नए प्रयासों के जीवन में नई उपलब्धियां पाने के योग बना रहा है। स्टूडेंट्स का अच्छी सैलरी पर बढ़िया कंपनी में कैंपस सेलेक्शन हो सकता है। ऑफिस के खर्चे पर विदेश जाने की संभावना है। पत्नी के मायके से धन और उपहार मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: ‘अस्त शुक्र’ का ‘स्वराशि’ में प्रवेश… 5 राशियों के भाग्य पर लगेगा ‘ग्रहण’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines