---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों के जीवन में मचेगी खलबली, पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव!

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 जून 2024 को मंगल ग्रह का मेष में गोचर हुआ था, जिसके बाद अब ग्रहों के सेनापति नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। आज से दो दिन बाद मंगल का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से 12 में से 5 राशियों के जीवन में खलबली मच सकती है।

---विज्ञापन---

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवग्रहों में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जोकि वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी हैं। मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति का कारक माना जाता है। जब भी ग्रहों के सेनापति राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। जून माह में एक बार फिर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 जून 2024 को मंगल ग्रह भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। आज से दो दिन बाद बुधवार को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट में मंगल देव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव किन राशियों के जीवन पर सबसे ज्यादा होने की संभावना है।

वृषभ राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से सबसे ज्यादा परेशानी वृषभ राशि के लोगों को हो सकती है। कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। बिजनेस में हो रहे लगातार घाटे की वजह से पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में लगाए पैसे डूब सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- निर्जला एकादशी से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! जानें तिथि और उपाय

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में असफलता हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा लोग इस समय सोच-समझकर जॉब छोड़ने का निर्णय लें। कहीं आज के एक गलत फैसले के कारण भविष्य में पैसों की कमी का सामना न करना पड़ जाए।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

वैवाहिक जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। रोज-रोज के लड़ाई-झगड़ों से तंग आकर आपका पार्टनर आपसे अलग होने का भी निर्णय ले सकता है। व्यापारियों की एक बड़ी व अहम डील के पूरा नहीं होने की वजह से बिजनेस में घाटा हो सकता है। इस समय गलती से भी नई प्रॉपर्टी नहीं खरीदे, वरना भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जो लोग लंबे समय से पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उनका साथी उनको धोखा दे सकता है। जल्द ही आपकी पार्टनरशिप टूट सकती है। इस समय कार को धीमे व आराम से चलाएं, वरना एक्सीडेंट होने की पूरी उम्मीद है। जॉब बदलने के लिए ये समय अनुकूल नहीं है।

धनु राशि

कपड़े से जुड़े कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, इससे मन उदास रह सकता है। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिन बिजनेसमैन का संबंध विदेश व्यापार से है, उन्हें घाटा हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश करने से नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 21 जून को चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, वट पूर्णिमा पर बना महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2024 10:11 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola