Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह मंगल ने 26 अगस्त, 2024 से अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल के वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में जाने से देश दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी 12 राशियों पर असर होगा। लेकिन 3 राशियों के लिए उनका यह राशि परिवर्तन बेहद प्रतिकूल सिद्ध होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव असर पड़ सकता है?
मंगल के मिथुन गोचर का राशियों पर नेगेटिव असर
वृषभ राशि
मंगल के मिथुन गोचर से वृषभ राशि के जातकों के स्वभाव पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। आपमें निराशा बढ़ सकती है। कारोबारियों की आय में कमी आ सकती है। घर में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। जहां था लव लाइफ की बात है, तो इसमें बाधाएं आ सकती हैं। आपसी ट्रस्ट घट सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में मंगल गोचर प्रतिकूल हो सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ने की आशंका है। आपके कुछ गलत निर्णयों से व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों में झगड़े बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में विवाद बढ़ सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे विश्वासघात कर सकता है।
मकर राशि
मिथुन राशि में मंगल ग्रह के गोचर से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आर्थिक समस्याएं बढ़ने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है. आपकी जॉब जाने से जिंदगी फटेहाल हो सकती है। परिवार में कलह का वातावरण बना रह सकता है। मंगल के मिथुन गोचर से प्रेम संबंध टूटने का खतरा है। लव बर्ड्स में ब्रेकअप होने की आशंका है।
मंगल ग्रह शांति के वैदिक उपाय
- मंगल को हनुमान जी पूजा करें और व्रत रखें। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों में लाल रंग की वस्तुओं जैसे कपड़े, फल, मसूर दाल आदि का दान करें।
- भोजन दान से लाभ होता है, गरीबों को भोजन कराएं। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने से भी मंगल ग्रह के असर में कमी आती है।
- लाल वस्त्र अधिक से अधिक धारण करें। यदि कुंडली में भी मंगल दोष है, तो किसी योग्य और अनुभवी ज्योतिष की सलाह से मूंगा रत्न धारण करें।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बनते हैं बड़े अफसर, बखूबी निभाते हैं रिलेशनशिप
ये भी पढ़ें: महाभारत का वो योद्धा जिसे भगवान कृष्ण ने मृत्यु नहीं, दिया ‘अमर होने का श्राप’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines