मंगल के मिथुन गोचर से 3 राशियों पर मंडराया महासंकट, फटेहाल हो सकती है जिंदगी, जानें उपाय

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह ने 26 अगस्त, 2024 को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय गोचर है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं और किन उपायों से इसके नेगेटिव असर को कम कर सकते हैं?

mangal-gochar-2024-bad-impact

मंगल ग्रह के नेगेटिव असर को वैदिक उपायों से कम किया जा सकता है।

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह मंगल ने 26 अगस्त, 2024 से अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल के वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में जाने से देश दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी 12 राशियों पर असर होगा। लेकिन 3 राशियों के लिए उनका यह राशि परिवर्तन बेहद प्रतिकूल सिद्ध होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव असर पड़ सकता है?

विज्ञापन

मंगल के मिथुन गोचर का राशियों पर नेगेटिव असर

वृषभ राशि

मंगल के मिथुन गोचर से वृषभ राशि के जातकों के स्वभाव पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। आपमें निराशा बढ़ सकती है। कारोबारियों की आय में कमी आ सकती है। घर में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। जहां था लव लाइफ की बात है, तो इसमें बाधाएं आ सकती हैं। आपसी ट्रस्ट घट सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में मंगल गोचर प्रतिकूल हो सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ने की आशंका है। आपके कुछ गलत निर्णयों से व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों में झगड़े बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में विवाद बढ़ सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे विश्वासघात कर सकता है।

मकर राशि

मिथुन राशि में मंगल ग्रह के गोचर से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आर्थिक समस्याएं बढ़ने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है. आपकी जॉब जाने से जिंदगी फटेहाल हो सकती है। परिवार में कलह का वातावरण बना रह सकता है। मंगल के मिथुन गोचर से प्रेम संबंध टूटने का खतरा है। लव बर्ड्स में ब्रेकअप होने की आशंका है।

विज्ञापन

मंगल ग्रह शांति के वैदिक उपाय

  • मंगल को हनुमान जी पूजा करें और व्रत रखें। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों में लाल रंग की वस्तुओं जैसे कपड़े, फल, मसूर दाल आदि का दान करें।
  • भोजन दान से लाभ होता है, गरीबों को भोजन कराएं। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने से भी मंगल ग्रह के असर में कमी आती है।
  • लाल वस्त्र अधिक से अधिक धारण करें। यदि कुंडली में भी मंगल दोष है, तो किसी योग्य और अनुभवी ज्योतिष की सलाह से मूंगा रत्न धारण करें।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बनते हैं बड़े अफसर, बखूबी निभाते हैं रिलेशनशिप

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ