Mangal Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में मंगल ग्रह को सेनापति कहा जाता है। यह सभी ग्रहों का नेतृत्व करते हैं। मंगल देव को भूमि, ऊर्जा, अहंकार, आत्मविश्वास, ताकत, क्रोध और वीरता का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम देते हैं।
बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 5 दिन बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल ग्रह 18 फरवरी, रविवार की रात 10 बजकर 38 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाले हैं। आज इस खबर में जानेंगे मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- 7 मार्च तक रहेगा खतरनाक ‘शूल और खप्पर योग’, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसे में जातक के करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि जो लोग नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह परिवर्तन बेहद लाभदायक है। 18 फरवरी के बाद आप नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ दिन में ही आपको फायदा देखने को मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार भी होगा।
यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजकुमार बुध 4 दिन बाद 3 राशियों को दिलाएंगे लाभ
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन अनुकूल सिद्ध होगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको कुछ दिन बाद खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी रहने वाला है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही घरवालों का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। बता दें कि 18 फरवरी के बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आगे के लिए लाभदायक रहेगी। साथ ही सीनियर का सहयोग भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 8 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
6 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines