Shool and Khappar Yog

7 मार्च तक रहेगा खतरनाक ‘शूल और खप्पर योग’, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

Shool and Khappar Yog in Kundli: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में शूल और खप्पर योग बनता है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि यह दोनों योग कुंडली का खतरनाक योग कहा जाता है।

Shool and Khappar Yog in Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों के आपसी मेल से शुभ और अशुभ योग बनते रहते हैं। इन शुभ और अशुभ योग का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद मानव जीवन और सभी प्राणियों पर पड़ता है। बता दें कि कुछ दिन बाद 48 साल बाद खप्पर और शूल योग का निर्माण होने जा रहा है। बता दें कि 7 जनवरी से 7 मार्च तक 5 मंगलवार, 5 शनिवार और 5 रविवार का दिन पड़ रहा है। बता दें कि ऐसे में शूल और खप्पर योग का निर्माण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, यह दोनों योग बहुत ही अशुभ माना गया है। इस योग के बनने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि जब शूल और खप्पर योग बनता है तो दुर्घटना, युद्ध, रेल दुर्घटना आदि जैसी घटनाएं होती हैं। ज्यतिष शास्त्र के अनुसार, जब 3 राशियों में 7 ग्रह गोचर करते हैं, तो शूल योग का निर्माण होता है। इस योग के बनने से कई राशियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि शूल और खप्पर योग के बनने से किन-किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि

वैदिक ज्यतोषि शास्त्र के अनुसार, शूल और खप्पर योग के बनने से मिथुन राशि के लोगों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि में मृत्यु स्थान पर मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह आ रहे हैं। साथ ही मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह और संतान के स्वामी मृत्यु स्थान में हैं। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को यात्रा करने से बचना होगा। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। बता दें कि इन योगों के बनने से धन की हानि हो सकती है। साथ ही किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शूल और खप्पर योग कई मामलों में मुश्किले बढ़ा सकती हैं। बता दें कि सिंह राशि में बुध कर्ज के स्थान पर है। कर्ज स्थान पर होने से दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जातक को आर्थिक हानि हो सकती है। साथ ही कर्ज से परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दोनों योग बहुत ही नुकसानदायक रहेगा। बता दें कि इस योग के बनने से जातक को तनाव रह सकता है। साथ ही परिजनों से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। बता दें आपका दिया हुआ उधार पैसा फंस सकता है। वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ