Mangal Gochar 2022: नवंबर माह की 13 तारीख को सौर मंडल के दो ग्रह बुध और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें से बुध ग्रह वृश्चिक राशि में और मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल अभी वक्री चल रहा है। मंगल 13 जनवरी 2023 तक इसी स्थिति में रहेगा। ऐसे में इन दिनों ही ग्रहों का गोचर आने वाले समय में कई बड़े बदलाव लाने वाला है।
यदि ज्योतिष के हिसाब से देखें तो मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है जिसमें बुध का आगमन होगा। ऐसे में मंगल का गोचर (Mangal Gochar) और बुध के साथ बनाया गया यह अनूठा संयोग कई राशियों के भाग्य को पूरी तरह बदल कर रख देगा। जानिए वक्री मंगल के इस गोचर का आम आदमी के जीवन पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2022: वक्री मंगल 13 नवंबर को करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, इन लोगों पर बरपाएगा कहर
इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगल का गोचर (Mangal Rashi Parivartan)
ज्योतिष की 12 राशियों की बात करें तो मंगल का गोचर मेष, वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक राशियों के लिए अत्यधिक शुभ सिद्ध होने वाला है। इनमें से भी मेष, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों का तो भाग्य पूरी तरह से ही बदल जाएगा।
इन राशियों को आने वाले समय में तरक्की और आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। यदि धैर्यपूर्वक और लगन के साथ अपना कार्य करते रहें तो जल्दी ही वे अपने सपनों को पूरा करने पाने में सफलता प्राप्त कर लेंगे। मेष और वृषभ राशि वालों के परिवार में जल्द कोई खुशखबरी आ सकती है। इसी तरह तुला राशि से जुड़े लोग अपने कॅरियर और बिजनेस में ग्रोथ करेंगे। सिंह राशि वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा है लेकिन उन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना सीखना होगा ताकि वे लगातार कामयाबी की राह पर बढ़ते रह सकें।
यह भी पढ़ें: Kaal Bhairav Ashtami: कालभैरव अष्टमी पर करें भैंरूजी के ये 3 उपाय, फटाफट बदलेगी किस्मत
इन राशियों पर भारी पड़ेगा मंगल का गोचर (Mangal Gochar 2022 Effects)
राशि चक्र की शेष 7 राशियों में से 3 राशियां मिथुन, कर्क और धनु के लिए मंगल का गोचर मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में एक जगह से खुशखबरी आएगी तो अगले ही पल कहीं से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। शेष 4 राशियों (कन्या, मकर, कुंभ और मीन) के लिए मंगल का राशि परिवर्तन को कुछ हद तक अशुभ कहा जा सकता है। इन सभी को वक्री मंगल के अशुभ प्रभाव टालने के लिए ज्योतिषिय उपाय (Mangal Ke Upay) करने चाहिए।
कन्या और कुंभ राशि वाले यदि धैर्य रखते हुए परिश्रम करते रहेंगे और अनावश्यक विवादों में नहीं उलझेंगे तो उनका बुरा समय आसानी से कट जाएगा। परन्तु यदि वे किसी भी तरह के विवाद में उलझ गए तो उनके लिए समय और भी ज्यादा कठिन हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी ज्योतिषीय उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines