Mangal Ast 2025: ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है जो पराक्रम, शक्ति, साहस और ऊर्जा के दाता हैं। एक तय समय के बाद मंगल देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के जीवन पर भी पड़ता है। मंगल देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के अलावा अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 1 नवंबर 2025 को शाम 06:36 मिनट पर मंगल देव अस्त होंगे जो अगले साल 2 मई 2026 को प्रात: काल 4 बजकर 30 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानते हैं साल 2025 में मंगल के अस्त होने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा तनाव होगा।
मंगल अस्त का राशियों पर नेगेटिव असर
मेष राशि
मंगल के अस्त होने से मेष राशि के जातकों का तनाव बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उनके पद में कमी आएगी। बॉस से अनबन होने की भी संभावना है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने के कारण कारोबारियों का बजट बिगड़ जाएगा। जिन लोगों की आयु 60 से 90 के बीच है उन्हें थकान और कमजोरी की समस्या रहेगी। पिछले साल जिन लोगों का विवाह हुआ था उनका घरवालों से विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लड़कों को भूलकर भी न करें डेट, नहीं उठाते नखरे!
तुला राशि
मेष के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल अस्त का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आय में कमी आने से नौकरी कर रहे जातक परेशान रहेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा। कपल के बीच कोई तीसरा आ सकता है जिसके कारण उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा। उम्रदराज जातकों को पैरों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।
कुंभ राशि
मंगल के अस्त अवस्था में जाने से कुंभ राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पड़ोसियों से बहस हो सकती है जिसके कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें बॉस से डांट पड़ेगी। युवाओं की इस साल शादी होने की संभावना नहीं है। जिन लोगों की उम्र 60 से अधिक है उन्हें कमजोरी और सिरदर्द की समस्या रहेगी। कारोबारियों को अपनी ही गलतियों के कारण कारोबार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Jupiter Transit 2025: 33 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! गुरु करेंगे मंगल के नक्षत्र में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines