Makar Sankranti Surya Mantra and shatru Nashak upay: आज देश दी नहीं बल्कि दुनिया भर में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही खास पर्वों में से एक पर्व है। स्नान-दान का यह पर्व कई दृष्टि से खास है। आज के दिन अनेक प्रकार के उपाय और स्नान-दान करने से मनुष्य को कई यज्ञ करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है और साथ ही उसके पापों का भी नाश होता है।
वहीं अगर आपको शत्रुओं ने परेशान किया हुआ है तो उसके निमित्त भी शास्त्रों में मकर संक्रांति के कई उपाय बताए गए है। तो आइए जानते हैं शत्रु भय दूर करने के लिए मकर संक्रांति के दिन ऐसा क्या उपाय करें, जिससे शत्रु भय हमारे जीवन से सदा-सदा के लिए चला जाए।
ये भी पढ़ें :सीता माता का यह मंदिर महिलाओं के लिए खास, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान!
अगर आपको लगातार शत्रु परेशान करते रहते हैं। घर हो या कार्यस्थल गुप्त शत्रु आपके कार्य में बाधा डालते रहते हैं तो आप आज के दिन से लगातार 21 दिन तक एक छोटा सा उपाय करके शत्रुओं से मुक्ति पा सकते हैं।
इसके लिए आपको आज सूर्य मंत्रों का जाप करना है और शाम से गोधूलि बेला में एक मिट्टी का दीपक लेकर उसमें सरसों का तेल भरे और चार बत्तियां डालकर किसी पीपल वृक्ष के नीचे लगातार 21 दिन तक जलाएं।
ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होंगे और आपको देवताओं का आशीर्वाद भी मिलेगा। आपके शत्रु आपसे मित्रता करने लगेंगे और आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। ऐसा माना जाता है कि पीपल वृक्ष में समस्त देवों का वास होता है। इसीलिए पीपल की पूजा और परिक्रमा करना शास्त्रों में देवताओं की प्रदक्षिणा करने के बराबर माना जाता है।
ये भी पढ़ें : कौन हैं चार शंकराचार्य, अयोध्या मंदिर को लेकर जिनके नाम पर हो रही चर्चा
आप चाहें तो आज से 21 दिनों तक ये छोटा सा उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन से अगर इस उपाय को किया जाए तो यह उपाय शीघ्र की फल प्रदान करता है और जल्दी ही इस उपाय के शुभ परिणाम हमारे जीवन में दिखाई देने लगते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines